
'क्या राहुल गांधी कांग्रेस को कमजोर...', अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. इसके साथ ही कहा कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं. लेकिन मैं गठबंधन की राजनीति को नहीं समझता. केजरीवाल ने कहा कि भारत को 5 साल के भीतर दुनिया में नंबर एक बनाया जा सकता है. लेकिन 130 करोड़ लोगों के गठबंधन से ही भारत दुनिया में नंबर वन बनेगा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने के लिए राहुल गांधी ही काफी हैं. इसके साथ ही उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बनाने के लिए चल रही कवायद से दूरी बनाए रखने की भी बात कही. साथ ही कहा कि गठबंधन की राजनीति उन पर छोड़ देनी चाहिए जो ये कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं. लेकिन मैं गठबंधन की राजनीति को नहीं समझता.
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि क्या मुझे कांग्रेस को कमजोर करने की जरूरत है? साथ ही उन्होंने इस आरोप को भी सिरे से खारिज किया कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस को कमजोर कर रही है और बीजेपी की बी-टीम के रूप में काम कर रही है.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें करने दीजिए. सभी को अच्छा काम करना चाहिए.
केजरीवाल ने कहा कि भारत को 5 साल के भीतर दुनिया में नंबर एक बनाया जा सकता है. अगर छात्रों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए, नागरिकों को मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और देश के हर युवा को नौकरी दी जाए. उन्होंने कहा कि 130 करोड़ लोगों के गठबंधन से ही भारत दुनिया में नंबर वन बनेगा.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आपको स्कूल, अस्पताल, सड़कें बनानी हैं या बिजली से संबंधित समस्याओं को ठीक करना है, तो मुझे कॉल करें. मैं समस्या को ठीक कर दूंगा क्योंकि मैं एक आईआईटी इंजीनियर हूं.
केजरीवाल ने कहा कि हमें शिक्षा प्रणाली, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में सुधार करना होगा और हर युवा को रोजगार देना होगा. और यह संभव है. हमने पिछले 7 वर्षों में (दिल्ली में) ऐसा करके दिखाया है. साथ ही कहा कि पिछले 75 साल में देश को लूटा गया है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








