
'क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड की योजना है?', लुधियाना में बोले पंजाब CM भगवंत मान
AajTak
केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा, 'हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं? आप सिंदूर के नाम पर वोट मांग रहे हैं. अब सिंदूर का मजाक बनाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि हर घर सिंदूर भेजा जाएगा.' उन्होंने कहा, 'अगर आपके घर में सिंदूर भेजा जाए, तो क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या ये 'वन नेशन, वन हसबैंड' की योजना है?'
लुधियाना में उपचुनाव होने वाले हैं. आम आदमी पार्टी के उम्मीवार के लिए प्रचार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी सिंदूर के नाम पर वोट मांग रही है. उन्होंने कहा कि घर-घर सिंदूर भेजकर अब सिंदूर का मजाक बनाया जा रहा है.
केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा, 'हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं? आप सिंदूर के नाम पर वोट मांग रहे हैं. अब सिंदूर का मजाक बनाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि हर घर सिंदूर भेजा जाएगा.'
'क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड की योजना?'
उन्होंने कहा, 'अगर आपके घर में सिंदूर भेजा जाए, तो क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या ये 'वन नेशन, वन हसबैंड' की योजना है?' बता दें कि पिछले दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकार घर-घर सिंदूर बांटने की योजना बना रही है.
बीजेपी ने किया खबर का खंडन
हालांकि बीजेपी ने इसे फेक न्यूज बताते हुए इन खबरों का खंडन किया था. गत 30 मई को भारतीय जनता पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया कि 'बीजेपी ने घर-घर सिंदूर बांटने का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया है.'

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







