
क्या यूक्रेन के ड्रोन अटैक का जवाब 'Super Weapon' से देंगे पुतिन? इन हथियारों का अबतक नहीं किया इस्तेमाल
AajTak
रूस के पास अवनगार्ड, जिरकॉन, बुरेवेस्तनिक, पोसाइडन और सरमत जैसे सुपर हथियार हैं, लेकिन पुतिन ने इन्हें यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल नहीं किया. इनके इस्तेमाल की सिर्फ धमकी दी जाती है. पुतिन इस लड़ाई को लंबा खींचना चाहते हैं ताकि यू्क्रेन और उसके साथी देश थक जाएं.
रूस के पास दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक और उन्नत हथियार हैं, जिन्हें "सुपर हथियार" कहा जाता है. इनमें अवनगार्ड, बुरेवेस्तनिक, जिरकॉन, किंझल, पोसाइडन और सरमत शामिल हैं. लेकिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध (फरवरी 2022 से शुरू) में इनका उपयोग क्यों नहीं किया? किंझल का इस्तेमाल किया गया है. लेकिन बाकी मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि कभी रूसी सरकार की तरफ से नहीं की गई.
यह भी पढ़ें: जिस रूसी S-400 से भारत ने PAK के हमले नाकाम कर दिए, उसी से क्यों रूस यूक्रेनी ड्रोन अटैक नहीं रोक पाया?
रूस के सुपर हथियार
अवनगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल: यह हथियार ध्वनि की गति से 20 गुना तेज (मैक 20) उड़ता है. यानी 24696 किलोमीटर प्रतिघंटा. 6000 किमी तक मार कर सकता है. यह परमाणु या पारंपरिक हथियार ले जा सकता है. रडार से बच सकता है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









