
क्या मुस्लिमों के लिए अलग शहर बसाने की तैयारी थी, टेक्सास की 'हलाल कॉलोनी' पर रोक, भारत से क्या कनेक्शन?
AajTak
अमेरिका के टेक्सास में सैकड़ों एकड़ में एक मुस्लिम बस्ती बनाने पर काम चल रहा था, जिसमें सबकुछ धर्म के अनुसार होता. लेकिन आरोप लगने लगे कि इसकी वजह से बाकियों के साथ भेदभाव होगा. फिलहाल कॉलोनी पर रोक लग चुकी और डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस कई मामलों में प्रोजेक्ट की पड़ताल भी कर रहा है.
टेक्सास में मुस्लिम सेंट्रिक रिहाइशी कॉलोनी बनाने का काम तेजी से चल रहा था. लगभग 400 एकड़ में फैली सोसायटी में हर चीज, फिर चाहे वो मकान हो-या दुकान, मुस्लिम जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही थी. लेकिन इसपर कई एतराज उठे, और हाल में टेक्सास के गवर्नर ने फैसला लिया कि कॉलोनी चूंकि गैर-मुस्लिमों के साथ फर्क कर सकती है, ऐसे में इसका काम रोक दिया जाए. इस बीच हलाल कॉलोनियों के कंसेप्ट पर काफी चर्चा हो रही है.
क्या है पूरा मामला और क्यों विवादित
जोसेफिन शहर में एपिक सिटी नाम से प्रोजेक्ट चल रहा था. इसकी वेबसाइट पर लिखा था कि यह एक ऐसी कम्युनिटी होगी, जो मुस्लिमों की जरूरतों को पूरा करेगी. इसमें 1000 घर, फेथ-बेस्ड स्कूल, मस्जिद, दुकानें और यहां तक कि कम्युनिटी कॉलेज भी प्रस्तावित था, जो धार्मिक सीख दे.
न्यूयॉर्क स्थित मीडिया सीबीएस न्यूज के मुताबिक, जल्द ही इसपर विवाद होने लगा. लोगों का आरोप था कि इससे शहर के बीचोंबीच शरिया कानून चलने लगेगा, जो बाकियों पर भी असर डाल सकता है. धर्म या कल्चर के आधार पर एक कॉलोनी बनती, तो बाकी भी आगे आ सकते थे. लिहाजा टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट और बाकी अधिकारियों ने मिलकर प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी. साथ ही एपिक सिटी में क्या कोई गड़बड़ी चल रही थी, या क्या उसने राज्य का कानून तोड़ा था, इसकी जांच भी शुरू हो चुकी.
कई रिहाइशी इलाकों में किसी एक धर्म की मेजोरिटी होना नई बात नहीं, लेकिन ये सहज ढंग से होता है, न कि प्लानिंग के साथ. वहीं टेक्सास में शहर के ऐन बीच सैकड़ों एकड़ घेरकर केवल एक खास समुदाय को बसाने की तैयारी की जा रही थी, जिसपर काफी बवाल मचा हुआ है. तस्वीर का दूसरा पक्ष भी है, जिसमें मुस्लिम नेता और उनके वकील इसे धार्मिक आजादी पर बंदिश बता रहे हैं.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






