
'क्या मुझे नहीं बुलाना चाहिए था?', सिद्धारमैया ने सिगंदूर पुल के उद्घाटन पर गडकरी को घेरा
AajTak
कर्नाटक के शिवमोग्गा में 14 जुलाई को देश के दूसरे सबसे लंबे सिगंदूर केबल-स्टे ब्रिज का उद्घाटन हुआ, लेकिन यह आयोजन राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनकी सरकार को औपचारिक निमंत्रण नहीं दिया गया.
कर्नाटक के शिवमोग्गा में 14 जुलाई को देश का दूसरा सबसे लंबा केबल-स्टे सिगंदूर ब्रिज का उद्धाटन किया गया. लेकिन इसका उद्घाटन राजनीतिक टकराव का मंच बन गया. इसके उद्घाटन ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार के बीच नए राजनीतिक टकराव को जन्म दे दिया है.
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि इस उद्धाटन समारोह में न तो उन्हें बुलाया गया न तो राज्य सरकार के किसी मंत्री को औपचारिक रूप से बुलाया गया. उनका कहना है कि उनके बिना परामर्श के निमंत्रण पत्र बांटे गए, जिनपर उनका नाम लिखा था. जो कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन है.
CM सिद्धारमैया ने कहा कि ब्रिज उद्घाटन के मामले को लेकर मैंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से फ़ोन पर बातचीत की थी. उन्होंने कहा था कार्यक्रम टाल देंगे, लेकिन बाद में बीजेपी नेताओं के दबाव में बिना बताये उद्घाटन कर दिया गया.
सिद्धारमैया और कांग्रेस का विरोध
CM सिद्धारमैया ने बाद में साफा किया कि उन्हें ब्रिज के उद्धाटन समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण 11 जुलाई को मिला था. ब्रिज का उद्धाटन 14 जुलाई को होना था - यानि महज़ सिर्फ तीन दिन पहले. मैंने पहले से विजयपुरा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का वादा कर चुका था.
यह भी पढ़ें: नए CM सुइट में डीके शिवकुमार, पुराने में सिद्धारमैया... लेकिन फेरबदल की अटकलों पर बोले- ऑल इज वेल!

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










