
क्या नहीं दे पाएंगे वोट... जिनका ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं आएगा, उनका क्या होगा?
AajTak
UP SIR Draft list: उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटिंग लिस्ट आज जारी कर दी जाएगी. बताया जा रहा है कि इसमें 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के नाम कट सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 15 करोड़ 44 लाख मतदाता दर्ज थे. लेकिन, SIR के बाद जो ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जा रही है, उसमें करीब 12 करोड़ 55 लाख मतदाता ही शामिल होंगे. यानी लगभग 2 करोड़ 89 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं.
ऐसे में सवाल है कि जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में हटा दिए जाएंगे, क्या वो अब वोट नहीं दे पाएंगे. या फिर उन्हें नाम जुड़वाने का एक मौका मिलेगा? तो जानते हैं जिनके नाम ड्राफ्ट लिस्ट से हटा दिए जाएंगे, उन्हें क्या करना होगा?
क्या नहीं दे पाएंगे वोट?
बता दें कि जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर हैं, ऐसा नहीं है कि वो वोट नहीं दे पाएंगे. दरअसल, ड्राफ्ट लिस्ट में जिन लोगों के नाम नहीं होंगे, वो फाइनल लिस्ट जारी होने से पहले अपना नाम जुड़वा सकते हैं. चुनाव आयोग की ओर से ड्राफ्ट लिस्ट के बाद एक फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी. इस लिस्ट में जिनका नाम होगा, वो लोग वापस ना जुड़वाने तक वोट नहीं दे पाएंगे. लेकिन, फाइनल लिस्ट में नाम ना होने पर भी नाम शुरुआती प्रक्रिया से जुड़वाए जा सकते हैं. ऐसे में ड्राफ्ट लिस्ट में नाम होने पर आपके पास नाम जुड़वाने का मौका रहेगा और आप नाम जुड़वा सकते हैं.
कैसे चेक करें अपना नाम?
ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद वोटर्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र, और मतदाता विवरण में से जरूरी जानकारी भरकर अपना नाम देखना होगा. लिस्ट जारी होने के बाद चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है और वहां से डाउनलोड कर सकते हैं. अगर इसमें नाम नहीं है तो आपको आगे की प्रक्रिया को पूरा करना होगा.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












