
क्या नवाज शरीफ बनने जा रहे पाकिस्तान के राष्ट्रपति? जरदारी को हटाने की खबरों पर आई पार्टी की सफाई
AajTak
पाकिस्तान में कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को पद से हटाया जा सकता है. खबरें ऐसी भी हैं कि जरदारी की जगह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाई, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ राष्ट्रपति बनाए जा सकते हैं. इन खबरों पर एक पार्टी नेता ने प्रतिक्रिया दी है.
पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता कोई नई बात नहीं है जहां सत्ता पर एकमात्र पकड़ सेना की रही है. पाकिस्तान में इस वक्त गठबंधन की सरकार है जहां पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ मिलकर सरकार चला रही है. लेकिन हाल के दिनों में गठबंधन सरकार में अनबन की खबरें आ रही हैं और कहा जाने लगा कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (पीपीपी) को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है. ऐसी खबरें भी आ हैं कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएलएम-एन के मुखिया नवाज शरीफ राष्ट्रपति बनाए जाएंगे. इन खबरों पर पार्टी के सीनेटर इरफान-उल-हक सिद्दीकी ने टिप्पणी की है.
सिद्दीकी ने कहा है कि नवाज शरीफ का सक्रिय राजनीति में वापस आने और राष्ट्रपति बनने की खबरें मात्र अफवाह हैं. उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं.
बुधवार रात डॉन न्यूज के कार्यक्रम 'दूसरा रुख' में बोलते हुए सिद्दीकी ने खबरों को खारिज करते हुए कहा, 'नवाज शरीफ ने न तो राष्ट्रपति बनने की इच्छा जताई है और न ही इस बारे में कोई चर्चा हुई है. इस अटकल में कोई सच्चाई नहीं है कि नवाज शरीफ खुद राष्ट्रपति बनने के लिए व्यवस्था बदलने की कोशिश कर रहे हैं. ये बेबुनियाद, मनगढ़ंत कहानियां हैं.'
क्या जरदारी ने शहबाज शरीफ सरकार के लिए दिक्कत पैदा की?
सिद्दीकी ने पहले भी जरदारी के इस्तीफे की खबरों का खंडन किया था. जियो न्यूज के कार्यक्रम 'जियो पाकिस्तान' में बोलते हुए उन्होंने कहा था, 'जरदारी के इस्तीफा देने, इमरान के बेटों के आने, नवाज शरीफ के अदियाला जाने की खबरें... ये खबरें नहीं हैं. ये फर्जी, झूठी बातें हैं. जरदारी ने सरकार के लिए कोई मुश्किल पैदा नहीं की है और वो राष्ट्र प्रमुख के रूप में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को समझते हैं.'
पीएमएल-एन नेता ने कहा था कि शहबाज शरीफ सरकार को राष्ट्रपति के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है और उन्हें पद से हटाने का कोई ठोस कारण नहीं है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा था, 'हमारा पीपीपी के साथ गठबंधन है. हम इस व्यवस्था को क्यों गिराएंगे?'

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







