
क्या डेल्टा प्लस वैरिएंट से लड़ सकती हैं वैक्सीन, नए वैरिएंट के खिलाफ कोरोना टीका कितना प्रभावी?
AajTak
हेल्थ एक्सपर्ट और वायरोलॉजिस्ट ने इस बात की ओर इशारा किया है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट वैक्सीन और इन्फेक्शन इम्यूनिटी दोनों को चकमा दे सकता है.
ICMR के वैज्ञानिक कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के नए म्यूटेशन डेल्टा प्लस वैरिएंट के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं. एनआईवी पुणे में आईसीएमआर यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या भारत बायोटेक की कोवैक्सीन नए स्ट्रेन को न्यूट्रलाइज कर सकती है या नहीं. सूत्रों ने इस बात की ओर इशारा किया है कि कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के सीरम सैम्पल लिए गए हैं जिनका इस्तेमाल यह जांचने के लिए भी होगा कि नए वैरिएंट को न्यूट्रलाइज करने में एंटीबॉडीज कितनी प्रभावी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधि का कहना है कि वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ काम करती है. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं. उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि डेल्टा वायरस पर अलग-अलग वैक्सीनों का क्या प्रभाव है इसके बारे में जानकारी उपलब्ध है और इसे जल्द साझा किया जाएगा. वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट और वायरोलॉजिस्ट ने इस बात की ओर इशारा किया है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट वैक्सीन और इन्फेक्शन इम्यूनिटी दोनों को चकमा दे सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











