
क्या जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के सरकार बनाने की अब भी कोई संभावना है? | Opinion
AajTak
एग्जिट पोल में बीजेपी जम्मू-कश्मीर में बहुमत से बहुत दूर, लेकिन सत्ता के काफी करीब नजर आ रही है - अगर नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन स्पष्ट बहुमत नहीं हासिल कर पाता, तो अभी से ही समझ लेना चाहिये - सत्ता उसके हाथ नहीं आने वाली है.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए C Voter के एग्जिट पोल के आंकड़े चाहे जो इशारे कर रहे हों, ये कतई जरूरी नहीं है कि जो गठबंधन सरकार बनाते हुए नजर रहा है, सत्ता पर काबिज भी आखिरकार वही हो पाये.
एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक तो INDIA ब्लॉक के बैनर तले चुनाव लड़ रहे कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है, और बीजेपी साफ तौर पर पिछड़ रही है - लेकिन राजनीति हमेशा आंकड़ों की मोहताज नहीं होती.
राजनीति में सत्ता जिसके हाथ में होती है, उसके पास बहुत सारे हथकंडे होते हैं - और लोहा भले ही आपस में एक दूसरे को काटता रहे, लेकिन सत्ता वो चुंबक है जिसकी तरफ लोहा खिंचा चला ही आता है - थोड़ा इंतजार करना होगा, जम्मू-कश्मीर में भी 2019 के हरियाणा की तरह ‘खेला’ देखने को मिल सकता है.
काफी हद तक मुमकिन है कि हरियाणा में जो रोल 2019 में जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने निभाया था, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती भी उसी भूमिका में देखने को मिल सकता है - कौन कहता है, राजनीति में पुरानी मोहब्बत जिंदाबाद नहीं बोलती है.
जम्मू-कश्मीर में सूरत-ए-हाल
एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को इस बार 27-32 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जो पिछली बार यानी 2014 में मिली 25 सीटों से ज्यादा हो सकती है. ध्यान रहे तब बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन सरकार बनी थी. अव्वल तो वैसी सूरत में इस बार मुख्यमंत्री पद पर दावा बीजेपी का ही बनता है, लेकिन महबूबा मुफ्ती ने तगड़ी सौदेबाजी की तो फिर से बात बन भी सकती है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







