
क्या कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जयश्रीराम बोलने वालों को राक्षस कहा? भड़की हुई है बीजेपी
AajTak
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जयश्रीराम को लेकर एक बयान दिया है, जिस पर सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है. बीजेपी के कई नेताओं ने केवल 10 सेकंड का वीडियो शेयर करके राशिद अल्वी पर हिंदू विरोधी बयानबाजी करने का आरोप लगाया है, लेकिन राशिद अल्वी ने आरोपों से इनकार किया है.
उत्तर प्रदेश के संभल में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जयश्रीराम को लेकर एक बयान दिया है, जिस पर सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, बीजेपी के कई नेताओं ने केवल 10 सेकंड का वीडियो शेयर करके राशिद अल्वी पर हिंदू विरोधी बयानबाजी करने का आरोप लगाया है, लेकिन राशिद अल्वी ने आरोपों से इनकार किया है. सलमान ख़ुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं। राम भक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना ज़हर घुला हुआ है। pic.twitter.com/kHG3vXSpDW कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी नें कहा कि जय श्री राम का नारा लगाने वाले मुनि नहीं, बल्कि निशिचर (राक्षस) हैं। pic.twitter.com/SEaQT2sCGB

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










