
क्या इसी सफेद कार से भागा था 'भोले बाबा'? भगदड़ के ठीक बाद का सामने आया CCTV फुटेज
AajTak
हादसे के बाद पुलिस 'भोले बाबा' की तलाश में जुटी है और उसके फोन पर हुई बातचीत की भी जांच की गई है. मौके से फरार होने के बाद बाबा ने तीन नंबरो पर बातचीत की.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस में 'भोले बबा' के सत्संग के दौरान हुए हादसे में सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई. सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के आश्रम पर अचानक आधी रात में मैनपुरी पुलिस ने छापेमारी कर दी. इस दौरान एसपी सिटी, सीओ भोगांव के साथ पुलिस टीम आश्रम में पहुंची थी. पुलिस टीम आश्रम के अंदर करीब 1 घंटे से ज्यादा तक रही. अफसर जब बाहर निकले तो कहने लगे कि हम सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था देखने आए थे. बाबा अंदर नही है. अंदर 50 से 60 महिला पुरुष-श्रद्धालु हैं, जो इस आश्रम में अमूमन आते रहते हैं.
आइए जानते हैं कि भगदड़ से हुए हादसे के बाद 'भोलो बाबा' के फरार होने की पूरी कहानी.
सत्संग के निकला कब 'भोले बाबा', CCTV फुटेज आया सामने
सत्संग के दौरान मची भगदड़ के बाद भोले बाबा फरार हो गया था. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें जाती हुई तमाम कारों की फेहरिस्त देखी जा सकती है. इसमें एक सफेद कार भी दिख रही है, जिसमें बाबा बैठा था. भगदड़ होने के बाद भोले बाबा इसी कार से फरार हो गया था.
भगदड़ मचने के बाद बाबा वहां से भागने की तैयारी करने लगता है. पहले बाबा की ब्लैक कैट कमांडो निकले, उसके बाद बाबा का काफिला निकला. इसमें शामिल सफेद कार में बैठकर बाबा फरार हो गया. बाबा के काफिला गुजरने से पहले उसकी आर्मी निकलती है, उसके बाद वह निकलता है. बाबा ने अपने लाखों मरते फॉलोवर्स को छोड़कर भाग निकला.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









