
क्या इंसानों की बराबरी कर सकते हैं रोबोट? काम करते हुए ढेर हुआ रोबोट, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
AajTak
रोबोट और लेटेस्ट AI आने के बाद बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि क्या आने वाले समय में रोबोट हमारी नौकरी निगल लेंगे. एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोबोट काम करते-करते ढेर हो गया. इस पर बहुत यूजर्स ने अपना-अपना रिएक्शन दिया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
तकनीक की दुनिया तेजी से करवट बदल रही है और आज के समय में कई काम ऑटोमैटिक होते जा रहे हैं. आज के समय में इंटरनेट की मदद से काम को ऑटोमैटिक और रोबोट की मदद से कंप्लीट करने की कोशिश हो रही है. ऐसे में कई लोगों को लगता है कि भविष्य में रोबोट उनकी नौकरियां निगल सकते हैं.
अगर आपको भी ऐसा लगता है कि रोबोट आपकी नौकरी पर बड़ा खतरा बन सकता है, तो एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाया है कि कैसे इंसान का काम एक रोबोट कर रहा है, लेकिन वह सिर्फ 20 घंटे के बाद ढेर हो गया.
दरअसल, यह वायरल वीडियो Agility Robotics ने बीते साल पोस्ट किया था. इस रोबोट का नाम Digit है और इसे Agility Robotics ने तैयार किया है. रोबोट ने 20 घंटे तक अपना कार्य किया और काम करने के दौरान यह रोबोट गिर गया. यह वीडियो इंटरनेट पर एक बार फिर वायरल हो गया है.
रोबोट के गिरने के बाद कई लोगों के बीच में इसकी विश्वनियता पर एक बार फिर से सवाल खड़ा किया. इस वीडियो पर ढेरों तरह के पोस्ट सामने आए हैं, जिसमें कई लोगों ने इंसान को ही बेस्ट बताया. यह रोबोट की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है.
इस रोबोट को तैयार करने वाली कंपनी का दावा है कि यह एक बेहतरीन ह्यमनॉइड रोबोट है. यह अन्य रोबोट की तुलना में ज्यादा फास्ट और फुर्तीला है. इसे गोदाम और मुश्किल जगाहों के लिए तैयार किया है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












