
'क्या आप भी राष्ट्रपति की तरह गिरते हैं? पेश है Hoka JB46', US चुनाव में बाइडेन के जूतों पर बहस!
AajTak
अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन के जूतों पर बहस छिड़ गई है. इसे लेकर उनके विरोधियों ने मजाक भी उड़ाया है. दावा है कि ये स्नीकर्स बाकी जूतों की तुलना में ज्यादा कंफर्ट और स्टेबल हैं. जानते हैं कि इन जूतों में ऐसा खास क्या है और इस पर बहस क्यों हो रही है?
अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. सियासी बहसें भी जारी हैं. लेकिन अब वहां राष्ट्रपति जो बाइडेन के नए जूतों को लेकर नई बहस खड़ी हो गई है.
'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन को पिछले महीने अपने नीले सूट के साथ मोटे सोल वाले काले स्नीकर्स पहने हुए देखा गया था. तब बाइडन व्हाइट हाउस से निकल रहे थे.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इन जूतों को बाइडेन के लिए खास डिजाइन किया गया है. इन जूतों की खास बात ये है कि इससे गिरने का खतरा कम होता है.
ऐसी चर्चा है कि बाइडेन ने खुद इन जूतों को डिजाइन करवाया है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो अब तक कई बार चलते-चलते गिर चुके हैं. इसे लेकर उनके विरोधी अक्सर उनकी फिजिकल हेल्थ पर सवाल उठाते रहते हैं.
क्या खास है इन जूतों में?
'इनसाइड एडिशन' की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन को पिछले महीने जो स्नीकर्स पहने हुए देखा गया था, वो Hoka Transport हैं. इसे Hoka नाम के ब्रांड ने डिजाइन किया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











