
क्या आप भी पुराने कपड़ों से पोछा लगाते हैं? वास्तु में बताए गए हैं इसके नुकसान
AajTak
क्या आप भी पुराने कपड़ों से पोछा लगाते हैं? वास्तु में इसे अनुचित बताया गया है. वास्तु के अनुसार, अगर आप पुराने कपड़े से पोछा लगाते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है.
घर की साफ-सफाई केवल धूल और गंदगी हटाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसका सीधा असर घर के माहौल और ऊर्जा पर भी पड़ता है. कई घरों में यह आम बात है कि पुराने या बेकार समझे जाने वाले कपड़ों को पोछे या डस्टिंग के काम में लगा लिया जाता है. खासतौर पर बच्चों या परिवार के सदस्यों के पुराने कपड़े सफाई में इस्तेमाल कर लिए जाते हैं. लेकिन वास्तु और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह आदत अनजाने में घर में नकारात्मकता को बढ़ा सकती है. सफाई के लिए सही सामान को चुनना भी उतना ही जरूरी है, जितना रोज सफ़ाई करना. ज्योतिर्विद बताते हैं कि पुराने कपड़ों से पोछा लगाने को क्यों अशुभ माना जाता है.
पुराने कपड़े और ऊर्जा का प्रभाव ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कपड़े व्यक्ति की भावनाओं और ऊर्जा से जुड़े होते हैं. लंबे समय तक पहने गए कपड़े में बीते हुए अनुभवों, बीमारी या मानसिक तनाव की छाप रह जाती है, जब ऐसे कपड़ों से फर्श साफ की जाती है, तो उनसे जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल सकती है, जिससे घर का वातावरण भारी और अशांत हो जाता है.
पोछे में पुराने कपड़ों का इस्तेमाल क्यों न करें ऐसा माना जाता है कि पोछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है. लेकिन जब इसके लिए पुराने कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है, तो वे नकारात्मक ऊर्जा को सोखने के बजाय वापस घर में फैला सकते हैं. इसका असर घर में रहने वाले लोगों की सोच, सेहत और मनोदशा पर पड़ सकता है.
किस्मत और धन पर असर वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, साफ-सफाई का सीधा संबंध धन और सौभाग्य से होता है. गलत तरीके से की गई सफाई आर्थिक परेशानियों की वजह बन सकती है. पुराने या फटे कपड़ों से पोछा लगाने की आदत नौकरी में रुकावट, व्यापार में नुकसान और खर्च बढ़ने जैसी समस्याएं ला सकती है. खासतौर पर फटे कपड़ों को बेहद अशुभ माना गया है.
रिश्तों और मानसिक शांति पर प्रभाव घर का माहौल वहां मौजूद ऊर्जा से बनता है. जब नकारात्मकता बढ़ती है, तो रिश्तों में तनाव, बच्चों की पढ़ाई में रुकावट और छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकते हैं. कई बार लोग कारण समझ नहीं पाते, लेकिन इसकी एक वजह घर में पुराने कपड़ों का पोछे के रूप में इस्तेमाल करना भी हो सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










