
क्या आपने भी देखी है ट्रक के आकार की ये 'मछली', जानें सच
AajTak
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है. इसे देख लोगों को लगा कि ट्रक पर एक 12 मीटर लंबी व्हेल मछली ले जाया जा रहा है, लेकिन अब इस तस्वीर की सच्चाई सामने आई है.
ट्रक पर रखे एक 12 मीटर (करीब 40 फीट) लंबी 'व्हेल मछली' की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसे एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया था. ट्रक के ऊपर इतनी बड़ी मछली को देख लोग भी हैरान रह गए, ऐसे में सवाल उठने लगे कि आखिर इतनी बड़ी मछली ट्रक पर आई कैसे, इसकी सच्चाई क्या है?
दरअसल, इस मामले की हकीकत कुछ हटकर है. असल सी दिखने वाली यह 'व्हेल मछली' नकली है. ये एक प्रतिकृति है. जो ब्रिटेन के रेडकार (Redcar) और व्हाइटहेवन (Whitehaven) की कला प्रदर्शनी में भी नजर आ चुकी है.
इसी मछली की प्रतिकृति को लेकर एक शख्स ने ट्वीट कर दिया कि ये 'व्हेल मछली' ईस्ट यॉर्कशायर के M62 मोटरवे पर नजर आई. टॉमीजी नाम के ट्विटर यूजर ने इसे 31 मई को शेयर किया था.
किसने बनाई ऐसी मछली की प्रतिकृति hulldailymail की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्कुल व्हेल की तरह दिखने वाली इस मछली की प्रतिकृति Captain Boomer Collective ने बनाई है. जो बेल्जियम का एक आर्ट ग्रुप है. जो लोकेशन बेस्ड शो करने में महारथी है, साथ ही रियलिटी और फिक्शन के बीच ऐसी नायाब चीजें तैयार करता है. जो देखने में एकदम असली लगती हैं.
इसी के तहत इस ग्रुप ने ये 12 मीटर लंबी व्हेल मछली तैयार की. ये व्हेल मछली एक रात के लिए हर लोकेशन पर इंस्टॉल की जाती है. वहीं, इस तरह की प्रदर्शनी का उद्देश्य यह होता है कि लोग पर्यावरण और प्रदूषण के प्रति भी जागरूक हो सकें और इस पर विचार करें.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










