
क्या आगे बढ़ेगी 2000 रुपये के नोटों को जमा कराने की डेडलाइन? सरकार ने कही ये बात
AajTak
2000 रुपये के नोटों को जमा कराने की डेडलाइन बढ़ाने पर सरकार ने अपनी स्थिति साफ कर दी है. रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2000 रुपये को वापस मंगाने का ऐलान किया था. इसे जमा कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए 30 सितंबर 2023 की डेडलाइन तय की है. अगर आपके पास अभी भी 2000 रुपये के नोट हैं, तो इसे डेडलाइन से पहले बैंकों में जमा करवा दीजिए. क्योंकि 2000 रुपये के नोटों को जमा करने की डेडलाइन सरकार आगे नहीं बढ़ाने वाली है. संसद में कुछ सदस्यों ने सरकार से पूछा कि क्या 2000 रुपये के नोटों को जमा कराने की डेडलाइन बढ़ाई जाएगी? इसपर वित्त मंत्रालय ने जवाब दिया. बता दें कि रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2000 रुपये को वापस मंगाने का ऐलान किया था.
क्या आगे बढ़ेगी डेडलाइन?
डेडलाइन को आगे बढ़ाने पर स्थिति को साफ करते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा कि 2000 रुपये के नोटों को जमा कराने की आखिरी तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. यानी जिनके पास अभी भी 2000 रुपये के नोट हैं, उन्हें 30 सितंबर से पहले जमा करना होगा. संसद के मॉनसून सत्र में सुप्रिया सुले समेत कई सांसदों ने इस बारे में पूछा था. सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पकंज चौधरी ने साफ कर दिया कि डेडलाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार ऐसा कुछ विचार नहीं कर रही है. वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि जो 2000 रुपये के नोट वापस बैंक में जमा किए जा रहे हैं, उसके बदले में देने के लिए दूसरी करेंसी का स्टॉक उपलब्ध है.
मई में लिया था सरकार ने फैसला
भारतीय रिजर्व बैंक ने मई में सबसे बड़ी करेंसी 2000 रुपये के नोट पर बड़ा फैसला था. हालांकि, रिजर्व बैंक ने कहा था कि 2,000 रुपये के नोट 30 सितंबर तक वैध रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत बंद करने का फैसला किया था. इस पॉलिसी के तहत आरबीआई धीरे-धीरे 2000 के नोट बाजार से वापस मंगा रहा है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










