
'क्या अब महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मुख्यमंत्री पहरा देंगे...', बदलापुर घटना पर बोले एकनाथ शिंदे के विधायक संजय गायकवाड़
AajTak
एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी के विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि मैंने आंदोलन देखे हैं. जिन लोगों की कम उम्र रहती है, उनमें इस तरह के अपराध की प्रवृत्ति रही है. अब ये लोग कह रहे हैं कि सरकार ने किया है. अब क्या महाराष्ट्र के सभी स्कूलों पर मुख्यमंत्री पहरा देंगे? या एसपी उनके घर पर जाकर बैठेंगे या फिर आरोपी फोन करके कहेगा की मैं बलात्कार कर रहा हूं, मुझे आकर पकड़ो?
महाराष्ट्र के बदलापुर में दो स्कूली बच्चियों से यौन शोषण के मामले को लेकर लोगों में गुस्सा है. आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले पर मचे सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विधायक का आपत्तिजनक बयान सामने आया है.
एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी के विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि मैंने आंदोलन देखे हैं. जिन लोगों की कम उम्र रहती है, उनमें इस तरह के अपराध की प्रवृत्ति रही है. अब ये लोग कह रहे हैं कि सरकार ने किया है. अब क्या महाराष्ट्र के सभी स्कूलों पर मुख्यमंत्री पहरा देंगे? या एसपी उनके घर पर जाकर बैठेंगे या फिर आरोपी फोन करके कहेगा की मैं बलात्कार कर रहा हूं, मुझे आकर पकड़ो?
उन्होंने कहा कि घटना होते रहती है, उसके लिए सिस्टम है. पुलिस काम नहीं करेगी तो सीबीआई या एसआईटी करेगी. ऐसी घटना पर राजनीति करने से अच्छा यह है की उस जालिम को सजा कैसे मिले इसकी कोशिश सभी को करनी चाहिए. ऐसी कोशिश महाराष्ट्र में होते नजर नहीं आ रही है, कोई घटना होती है तो राजनीति शुरू हो जाती है.
इससे पहले सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया था. कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनीं और आगे की हिरासत की मांग की थी. अदालत ने आरोपी अक्षय शिंदे को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. पीड़ित परिवार की तरफ से पेश हुए वकील प्रियेश जाधव ने हस्तक्षेप याचिका दायर कर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ने की मांग की थी, जिसे अब पुलिस ने जोड़ दिया है.
पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत आरोपियों को 20 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है और अब एसआईटी ने आरोपियों के खिलाफ इसे जोड़ दिया है. जाधव ने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल, प्रशासन सचिव और प्रशासन अध्यक्ष को आरोपी बनाया गया है और मामले में वॉन्टेड दिखाया गया है.
स्कूल से 15 दिन की CCTV फुटेज गायब

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










