
कौन है संसद के बाहर पकड़ी गई नीलम? सिविल सर्विस की कर रही तैयारी, बनना चाहती है 'नेता'
AajTak
संसद भवन के बाहर और अंदर आज कुछ युवाओं ने कोहराम मचा दिया है. एक ओर लोकसभा के अंदर दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों की बेंच पर पहुंच गए और कलर गैस का छिड़काव कर दिया. वहीं दूसरी ओर संसद के बाहर एक युवक और एक महिला ने गैस का छिड़काव कर जमकर नारेबाजी की.
संसद पर हमले की बरसी पर कुछ युवाओं ने संसद भवन के अंदर और बाहर कोहराम मचा दिया है. लोकसभा के अंदर दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों की बेंच पर पहुंच गए और कलर गैस का छिड़काव कर दिया. वहीं दूसरी ओर संसद के बाहर एक युवक और एक महिला ने गैस का छिड़काव कर जमकर नारेबाजी की. संसद भवन के बाहर से पकड़ी महिला का नाम नीलम है, जो हरियाणा के जींद की रहने वाली है.
कौन है नीलम? संसद भवन के बाहर हंगामा करने वाली नीलम की उम्र 42 वर्ष है, जो मूल रूप से हरियाणा के जींद के गांव घसो की रहने वाली है. नीलम फिलहाल हिसार के रेड स्क्वायर मार्केट के पीछे स्थित पीजी में रहती है और यहां रहकर हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है. संसद भवन के बाहर से पकड़ी गई महिला नीलम का कहा कि वो राजनीति में बहुत रुचि रखती है.
भाई ने कहा, छात्रों की आवाज बुलंद करने का काम किया नीलम की मां सरस्तवती ने बताया कि वो 2 दिन पहले घर पर ही थी, घर से जब गई तो हिसार जाने की बात कहकर गई थी. वहीं नीलम के भाई का कहना है कि वो किसान आंदोलन के साथ जुड़ी रही है और छात्रों की अवाज बुलंद करने का काम किया है. नीलम के भाई ने बताया कि नीलम टीचर बनना चाहती है और हरियाणा शिक्षक पात्रका परीक्षा (HTET) दे चुकी है.
कलर गैस छोड़ने के बाद लगाए नारे, बताई ये वजह संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कलर गैस छोड़ने के बाद भारत माता की जय, जय भीम, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया.
बता दें कि संसद के बाहर की घटना में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. नीलम के साथ अनमोल शिंदे नाम के शख्स को संसद भवन के बाहर से हिरासत में लिया है. अनमोल के पिता का नाम धनराज शिंदे है और महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है. इसकी उम्र 25 साल है. ये घटना संसद भवन के बाहर और ट्रांसपोर्ट भवन के सामने हुई है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इन दोनों को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया है. दिल्ली पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी पूछताछ कर रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










