
कौन है वह एयरहोस्टेस जिसकी संदिग्ध हालात में मौत पर सड़कों पर उतर गए लोग
AajTak
पेशे से एयर होस्टेस रोजी संगमा नागालैंड के दीमापुर की रहने वाली थी और दिल्ली के बृजवासन इलाके में अपनी बहन के बेटे के साथ रहती थी. घटना 23 जून की है जब रोजी संगमा को अचानक हाथ पैर में तेज दर्द होने लगा और प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग होने लगी.
गो एयर की एयर होस्टेस रोजी संगमा की मौत के ठीक एक दिन बाद सैमुअल संगमा की आत्महत्या का मामला गरमा गया है. बता दें कि रोजी संगमा सैमुअल संगमा की मौसी थीं और दोनों दिल्ली में एक साथ रहते थे. अब नगालैंड से लेकर असम तक रोजी और सैमुअल संगमा को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन तेज कर दिया है. इस मामले में मेघालय के एक सांसद ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर जांच कराने की मांग की है. पेशे से एयर होस्टेस रोजी संगमा नगालैंड के दीमापुर की रहने वाली थी और दिल्ली के बृजवासन इलाके में अपनी बहन के बेटे के साथ रहती थीं. घटना 23 जून की है जब रोजी संगमा को अचानक हाथ पैर में तेज दर्द होने लगा और प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग होने लगी. इसके बाद रोजी संगमा के बहन के बेटे सैमुअल संगमा ने अपनी मौसी को दिल्ली के एक अस्पताल लेकर गया जहां हालत ज्यादा बिगड़ने पर गुरुग्राम के अल्फा अस्पताल में एडमिट करवाया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










