
कौन है इंटरनेट पर वायरल हो रहा Kareena Kapoor Khan के बेटे Taimur Ali Khan का हमशक्ल?
AajTak
तैमूर अली खान के हमशक्ल का नाम जरयान थापर है. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर तैमूर अली खान और जारयान थापर की तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में तैमूर और जरयान में अंतर कर पाना है. तैमूर के हमशक्ल बच्चे की क्यूनेट कहीं से भी उनसे कम नहीं है. वैसे जरयान थापर सोशल मीडिया पर पहले से फेमस हैं.
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की पॉपुलैरटी किसी भी स्टार किड से ज्यादा है. सोशल मीडिया पर आए दिन तैमूर की तस्वीरें छाई रहती हैं. पैपराजी तैमूर के हर कदम पर नजर रखती है. अब इंटरनेट को तैमूर का हमशक्ल मिल गया है. सोशल मीडिया पर तैमूर और उनके हमशक्ल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












