
कौन हैं वो 'देवियां'... जिनसे शादी से डरते हैं लड़के, जिनके रोने से नेपाल में आ गई थी प्रलय!
AajTak
नेपाल की नई कुमारी चुन ली गई हैं जिनका नाम देवी आर्यतारा है. कुमारी प्रथा के तहत चुनी गई दो साल आठ महीने की आर्यतारा शाक्य अपने कौमार्य तक कुमारी घर में रहेंगी. यह परंपरा नेवार समुदाय की है और हिंदू-बौद्ध दोनों समुदायों में पूजनीय है.
नन्हे हाथों में लाल-लाल चूड़िया, माथे पर लाल बिंदी, लाल टीका, आंखों में काजल, गले में फूलों की माला और चटक लाल रंग का लहंगा पहने नेपाल की नई 'Living Goddess' जब मंगलवार को काठमांडू की सड़कों पर निकलीं तो पूरा काठमांडू उनके पीछे हो लिया. पिता की गोद में दो साल आठ महीने की नेपाल की नई लिविंग गॉडेस आर्यतारा शाक्य अपने आसपास की भीड़ को कजरारी आंखों से निहारती दिखीं. नेपाल की ये नई लिविंग गॉडेस यानी कुमारी देवी अपने कौमार्य यानी पीरियड्स शुरू होने तक काठमांडू के कुमारी घर में अपने माता-पिता से दूर एक देवी की तरह रहेंगी.
कुमारी देवी को उनके पिता और परिवार के लोग घर से गोद में उठाकर मंदिर महल यानी कुमारी घर तक ले गए. यह उत्सव नेपाल के सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार नवरात्रि के दौरान संपन्न हुआ.
कुमारी परंपरा के लिए काठमांडू घाटी की मूल निवासी नेवार समुदाय के शक्य कुल से लड़कियां चुनी जाती हैं. हिंदू बहुल नेपाल में हिंदू और बौद्ध- दोनों ही समुदायों के लोग कुमारी देवी की पूजा करते हैं. कुमारी देवी 2-4 साल के उम्र की बच्चियां ही बनाई जाती हैं और ध्यान रखा जाता है कि उनके शरीर पर कोई दाग-धब्बा न हो. कुमारी वहीं लड़कियां बनती हैं जिनके बाल, आंखें और दांत पूरी तरह स्वस्थ हों और उन्हें निडर होना चाहिए जो कि अंधेरे से भी न डरें.
नई कुमारी देवी के चरण स्पर्श करने और उनका आशीर्वाद हासिल करने के लिए काठमांडू के लोग लाइन में खड़े होकर इंतजार करते दिखे. लोगों ने उन्हें फूल और चढ़ावा चढ़ाकर उनका आशीर्वाद किया. गुरुवार को नई कुमारी देवी नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को आशीर्वाद देंगी.
नई कुमारी देवी के पिता अनंत शाक्य ने समाचार एजेंसी एपी से बात करते हुए कहा, 'कल तक वो बस मेरी बेटी थी लेकिन आज वो देवी बन गई हैं.'
उन्होंने बताया कि जब उनकी पत्नी गर्भवती थीं तभी उन्हें आभास हो गया था कि उनका बच्चा काफी खास होने वाला है. वो कहते हैं, 'मेरी पत्नी जब गर्भवती थीं तब उन्हें सपना आया कि उन्हें देवी पैदा होगी जो बेहद खास होगी.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








