
कौन हैं ये लोग...'जॉम्बी' की तरह लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे! डर से कोई पास नहीं भटकता
AajTak
लंदन का सबसे पॉश इलाका एक 'ज़ॉम्बी' हॉटस्पॉट में तब्दील होता जा रहा है. इस वजह से यहां के स्थानीय लोग अपने घर से बाहर निकलने में भी डरते हैं.ऐसे में जानते हैं कि आखिर वहां की सड़कों पर 'ज़ॉम्बी' की तरह दिखने वाले ये लोग कौन हैं ?
लंदन के वेस्टमिंस्टर इलाके की गलियों से गुजरते हुए किसी हॉरर मूवी का दृश्य सहसा आपके सामने आ सकता है. जब 'जॉम्बी' की तरह आधे झुककर टेढ़े-मेढ़े होकर चलते हुए लोगों का झुंड सूनी गलियों की सड़क पर कब्जा जमाए दिख जाएं. इन दिनों लंदन के पॉश इलाके में जॉम्बी की तरह दिखने वाले लोगों से लोग डरे हुए हैं
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टमिंस्टर में सड़कों पर कहीं भी गंदे, मैले-कुचैले, फटे, कपड़े, रूखे, उजड़े बाल, अर्ध बेहोशी की हालत में गिरते-संभलते रास्ते को टटोलकर चलते हुए, डरावने से दिखने वाले लोग मिल जाएंगे. अजीबोगरीब तरह से लड़खड़ाए कदमों से चलते हुए, किसी जॉम्बी फिल्म के कलाकार से दिखने वाले लोगों की संख्या लंदन बढ़ती जा रही है.
इन 'जॉम्बी' के डर से घर से बाहर नहीं निकलते लोग इनके डर से स्थानीय लोग घर से बाहर निकलने में घबराते हैं. विक्षिप्त से दिखने वाले इन लोगों का ग्रुप कभी किसी के घर के दरवाजे के पास जमावड़ा लगाए दिख जाता है, तो कभी सड़क किनारे नालियों के मेढ़ पर सिर झुकाकर बैठे या लेटे मिल जाता है.
खतरनाक ड्रग्स के एडिक्ट हैं ये लोग जॉम्बी की तरह दिखने वाले ये लोग असल में नशे के शिकार हैं. क्रैक, स्पाइस और हेरोइन के घातक मिश्रण के नशे में धुत ये नशेड़ी, अपने झुके हुए, ज़ॉम्बी जैसे व्यवहार से स्थानीय लोगों को डरा देते हैं. घरों के बाहर जमावड़ा लगाकर नशा करते हैं, फिर बेसुध होकर वहीं गिर जाते हैं. जब हल्का होश आता है,तो बेतरतीब और गंदे कपड़ों में संभल-संभल कर चलते ऐसे लोग किसी जॉम्बी की तरह दिखते हैं.
लंदन के वेस्टमिंस्टर में, जहां राइटमूव के अनुसार पिछले एक साल में घरों की औसत कीमत 15 लाख पाउंड से भी ज़्यादा रही है. इन इलाकों के निवासी उन नशीले पदार्थों के सेवन करने वालों के कारण डर में जी रहे हैं जो रात में सार्वजनिक जगहों पर जमावड़ा लगा कर नशा करते हैं. फिर वहीं सो जाते हैं और शौच और पेशाब कर देते हैं.
घरों के बाहर लगा लेते हैं जमावड़ा एक निजी सुरक्षा गार्ड ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा ये लोग ड्रग्स लेते हैं और यहां घूमते रहते हैं. वे कभी-कभी सड़कों पर गिर जाते हैं और यहीं सो जाते हैं. यह उनकी सामान्य दिनचर्या है. अधिकांश लोग सीढ़ियों पर इकट्ठा होते हैं और वहीं सोते हैं और निवासियों को परेशान करते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












