
कौन हैं ये 'भुतहा हैकर्स', जो मरे हुए लोगों के अकाउंट को कर रहे टारगेट, जानिए पूरा मामला
AajTak
Who is Ghost Hacker: क्या हो किसी दिन आपको ऐसे शख्स का मैसेज आए, जिसे आप जानते हों कि वो अब इस दुनिया में नहीं है? ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है क्योंकि सोशल मीडिया पर इस दिन 'भुतहा हैकर्स' घूम रहे हैं. ये हैकर्स ऐसे लोगों के अकाउंट को टारगेट कर रहे हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं है. ये हैकर्स उन लोगों के अकाउंट को हैक करके फ्रॉड कर रहे हैं.
साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है. स्कैमर्स लोगों को टारगेट करने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये हैकर्स मरने के बाद भी लोगों को नहीं छोड़ रहे हैं. दरअसल, स्कैमर्स का नया टारगेट ही मरे हुए लोग हैं. इस तरह के हैकर्स को Ghost hacker (भुतहा हैकर) नाम दिया गया है.
वैसे तो स्कैमर्स कई तरह से लोगों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन ये तरीका नया है और इन दिनों चलन में है. इसके लिए हैकर्स सोशल मीडिया पर नजर रखते हैं और किसी की मौत की खबर आते ही एक्टिव हो जाते हैं. आइए जानते हैं हैकर्स इस पूरी कहानी को कैसे अंजाम देते हैं.
Ghost Hackers को जैसे ही किसी की मृत्यू की जानकारी होती है. ये उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स और दूसरे अकाउंट्स में सेंधमारी करने लगते हैं. इसके लिए पहले ये उस शख्स के जुड़ी तमाम जानकारियां इकट्ठा करते हैं. मसलन उसके सोशल मीडिया को खंगाल कर तमाम डिटेल्स इकट्ठा करते हैं.
यह भी पढ़ें: Google की बड़ी तैयारी, Cyber fraud से बचाएगा ये फीचर, फोन पर ऐसे करेगा काम
इसके बाद ये सेंधमारी के लिए अपने पुराने हतकंडे अपनाते हैं. सोशल इंजीनियरिंग समेत दूसरे तरीकों का इस्तेमाल करके किसी के अकाउंट में सेंध लगाते हैं. इसके अलावा ये कमजोर पासवर्ड्स को क्रैक करने, सिक्योरिटी सवालों का जवाब देकर पासवर्ड रिसेट करने की कोशिश करते हैं.
एक बार जब इन्हें किसी के अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है, तो उसके बाद ये कई क्राइम को अंजाम देते हैं. चूंकि इन स्कैमर्स का अंतिम टारगेट पैसा कमाना होता है. इसलिए वे किसी अकाउंट का एक्सेस मिलने के बाद उसी दिशा में काम करते हैं. उस अकाउंट से Spam भेजकर या फिर उनकी चैट्स का फायदा उठा सकते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










