
कौन हैं मुजफ्फरपुर के रहने वाले राघव झुनझुनवाला? UPSC में हासिल किया चौथा रैंक
AajTak
मुजफ्फरपुर के रहने वाले राघव झुनझुनवाला ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की है. परिणाम के बाद से परिवार में खुशी की लहर है.
मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की खबर सामने आई है. वहां के पंकज मार्केट निवासी राघव झुनझुनवाला ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में चौथा स्थान हासिल किया है. राघव की इस बड़ी सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है. इतना ही नहीं पूरे मुजफ्फरपुर जिले में गर्व और उत्साह देखने को मिल रहा है. जैसे ही रिजल्ट की जानकारी लोगों को मिली, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया.
बताया जा रहा है कि राघव ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. परिजनों के अनुसार वे बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे रहे हैं और हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहे हैं. राघव की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने मुजफ्फरपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. साथ ही उनकी यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी.
तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता
बता दें कि राघव ने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है. जब उन्होंने पहली बार परीक्षा दी थी, तो किन्हीं कारणों से वह इंटरव्यू में शामिल नहीं हो पाए थे. दूसरी बार इंटरव्यू तक तो पहुंचे लेकिन मेरिट लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाए. लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया.
कौन हैं राघव झुनझुनवाला?
बता दें कि राघव मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वहीं से पूरी की है. इसके बाद से उन्होंने निजी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए. यहां उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से साल 2020 में अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. ग्रेजुएशन की बाद से उन्होंने पूरी तरह UPSC की तैयारी पर ध्यान दिया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











