
कौन हैं अविनाश पांडे? जिन्हें कांग्रेस ने बनाया यूपी का नया प्रभारी, लेंगे प्रियंका गांधी की जगह
AajTak
अपने दशकों लंबे राजनीतिक करियर के दौरान अविनाश पांडे ने राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य किया. उन्हें 2010 में महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया था.
कांग्रेस पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया. अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अविनाश पांडे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'मैं प्रियंका गांधी की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेता हूं. प्रभारी महासचिव के रूप में, मैं अपने पद में निहित अधिकारों और मुझे दी गई जिम्मेदारी का निवर्हन करूंगा.'
अविनाश पांडे कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद हैं. वह यूपी का प्रभारी महासचिव बनाए जाने से पहले झारखंड में पार्टी के प्रभारी थे. वह ग्रैंड ओल्ड पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य भी हैं. मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले और पेशे से वकील अविनाश पांडे पार्टी के स्टूडेंट विंग एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देते हुए, कांग्रेस में लीडरशिप पोजिशन तक पहुंचे हैं.
अपने दशकों लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य किया. उन्हें 2010 में महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया था. अविनाश पांडे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य और राज्य में कई प्रशासनिक समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं. 2018 के राजस्थान चुनाव से पहले उन्हें राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया था.
यूपी की राजनीति से परिचित रहे हैं अविनाश पांडे
हालांकि, सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जबरदस्त खींचतान के दौरान उन्हें पद से हटा दिया गया था. इसके बाद जनवरी 2022 में, उन्हें झारखंड के प्रभारी AICC महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया. अविनाश पांडे पार्टी के युवा ब्राह्मण चेहरे हैं. उनको राहुल गांधी के कैंप का माना जाता है. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मधुसूदन मिस्त्री के यूपी प्रभारी रहते हुए वह यहां सह प्रभारी हुआ करते थे. चूंकि वह यूपी में काम कर चुके हैं, लिहाजा यहां की राजनीति से वाकिफ हैं.
कांग्रेस कर रही अपनी UP टीम की ओवरहालिंग बता दें कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी लीडरशिप की ओवरहालिंग कर रही है. हाल ही में पार्टी ने अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनाया था. उनके नेतृत्व में राज्य में पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन भी हो चुका है, जिसमें 16 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 76 सचिव बनाए गए हैं. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम में युवाओं को तरजीह मिली है और करीब 67 फीसदी पदाधिकारियों की उम्र 50 साल से कम है. अति पिछड़ों, अन्य पिछड़ा वर्ग, दलितों और अल्पसंख्यकों को नेतृत्व का मौका देकर कांग्रेस ने जातिगत समीकरण भी साधने की कोशिश की है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



