
कौन था मुठभेड़ में मारा गया आतंकी मुदासिर पंडित, जिसके सिर पर था 10 लाख रुपये का इनाम
AajTak
कश्मीर में कई आतंकी संगठन लोगों को गुमराह करके मौत की दहलीज तक पहुंचा देते हैं. ऐसा ही नापाक काम भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा लंबे अरसे से करता चला आ रहा है. रविवार की देर रात सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर मुदासिर पंडित मारा गया.
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अब तक तीन आंतकी मार गिराए हैं. जिनमें सबसे बड़ा नाम है लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मुदासिर पंडित का. मुदासिर लंबे वक्त से जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था. उसने आतंक की दुनिया में कम वक्त में ही अपना सिक्का जमा लिया था. उत्तरी कश्मीर के सोपोर के गुंड ब्रथ इलाके में मुदासिर के मारे जाने के बाद पुलिस बल के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है. आपको बताते हैं कि कौन है मुदासिर अहमद पंडित, जिसने कम वक्त में आतंक की दुनिया में बड़ा नाम कमाया. कौन था मुदासिर पंडित कश्मीर में कई आतंकी संगठन लोगों को गुमराह करके मौत की दहलीज तक पहुंचा देते हैं. ऐसा ही नापाक काम भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा लंबे अरसे से करता चला आ रहा है. रविवार की देर रात सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर मुदासिर पंडित मारा गया. उसने घंटों तक सुरक्षाबलों के साथ गोलीबारी की, लेकिन आखिरकार वो मुठभेड़ में ढेर हो गया.
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








