
कोहली पर पूर्व क्रिकेटर का कमेंट, इतनी खूबसूरत पत्नी वाला डिप्रेशन में कैसे जा सकता
AajTak
फारुख इंजीनियर ने कहा कि डिप्रेशन पश्चिमी देशों में अधिक है. वहां इसके बारे में ज्यादा चर्चा होती है, लेकिन मन एक ऐसी चीज है जिसे आप कभी भी जान नहीं सकते. फारुख इंजीनियर ने कहा कि हम भारतीयों के शरीर में खराबियों से लड़ने की ताकत ज्यादा है.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का 2014 का इंग्लैंड दौरा उनके करियर के सबसे कठिन दौरे में से एक रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे. कोहली ने हाल ही में खुलासा किया था कि खराब प्रदर्शन के कारण दौरे में वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे. कोहली के इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ी हैरान हो गए. उनके इस खुलासे पर पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने विराट से पूछा कि जब आपके पास इतनी खूबसूरत पत्नी है तो आप डिप्रेस्ड कैसे हो सकते हैं. फारुख इंजीनियर ने वेबसाइट स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब आपके पास इतनी खूबसूरत पत्नी हो तो आप डिप्रेस्ड कैसे हो सकते हो? आप पिता बन चुके हैं. ईश्वर के प्रति आभारी होने के लिए आपके पास कई कारण मौजूद हैं.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










