
'कोहली की हिम्मत है 5 साल निकाल गया, रोहित की एक साल में हालत खराब हो गई', पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान
AajTak
पाकिस्तान टीम में स्प्लिट कप्तानी (हर फॉर्मेट में अलग कप्तान) को लेकर पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल और सलमान बट के बीच चर्चा हुई. इसी दौरान कप्तानी के दबाव को लेकर बात करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा का उदाहरण भी दिया गया. कामरान ने कोहली की हिम्मत की तारीफ की...
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इन दिनों कप्तान बाबर आजम को लेकर घमासान मचा हुआ है. घर में लगातार सभी सीरीज हार रही पाकिस्तान टीम की कप्तानी को लेकर मंथन चल रहा है. कई दिग्गजों ने माना है कि पाकिस्तान टीम में स्प्लिट कप्तानी (हर फॉर्मेट में अलग कप्तान) होना चाहिए. इसी पर पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने बड़ा बयान दिया है.
दरअसल, कामरान अकमल ने पूर्व पाकिस्तानी ओपनर सलमान बट के साथ वीडियो चैट किया. इस चैट में हफीज मोहम्मद इमरान, पूर्व क्रिकेटर सलमान कादिर भी मौजूद रहे. इस वीडियो चैट को यूट्यूब पर भी शेयर किया गया.
रोहित का भूलने वाला वीडियो हुआ था वायरल
इस वीडियो में सलमान बट ने यह मुद्दा छेड़ा कि क्या पाकिस्तान टीम में हर फॉर्मेट में अलग कप्तान होना चाहिए या फिर तीनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान बना रहे. इस पर कामरान अकमल ने अपनी राय रखी और कहा कि इस वक्त कप्तानी के मामले में छेड़छाड़ करने का समय नहीं है, क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप बेहद नजदीक है.
इसी बीच कामरान अकमल ने कप्तानी के दबाव को लेकर भी बात की. साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर भी कहा कि कोहली ने पांच साल कप्तानी का दबाव कैसे झेल लिया पता नहीं. मगर रोहित की तो एक साल में ही हालत खराब हो गई है. कामरान ने हंसते हुए कहा कि रोहित टॉस के समय भूल गए थे कि बैटिंग करना है या बॉलिंग.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










