
कोहली की क्लास, गिल-अय्यर का कमबैक और केएल का संयम... वडोदरा वनडे में दिखे 5 पॉजिटिव साइन
AajTak
विराट कोहली की 93 रन की शानदार पारी के बावजूद भारत को रनचेज़ में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन हर्षित राणा की साहसी बल्लेबाज़ी और केएल राहुल की सूझबूझ ने टीम को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चार विकेट से जीत दिलाई. गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने वाले हर्षित राणा ने आलोचकों को जवाब दिया और भारत ने 2026 की विजयी शुरुआत की.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर रंग में दिखे और उन्होंने शानदार 93 रनों की पारी खेली. कोहली भले ही शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने भारत की जीत की नींव रखी. मध्यक्रम में जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से 301 रनों का लक्ष्य थोड़े समय के लिए भारत से दूर जाता दिखा. लेकिन आखिरकार भारत को जीत मिली. इस मैच में गिल का फॉर्म, अय्यर की क्लास और केएल के धैर्य समेत भारत के लिए कई पॉजिटिव साइन भी दिखे.
रोहित-गिल की संभली शुरुआत
कोटाम्बी स्टेडियम की रन बनाने में मददगार पिच पर 301 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए सारा ध्यान भारत के टॉप-3 पर था. रोहित शर्मा और कोहली अच्छी लय में थे, जबकि शुभमन गिल टी20 विश्व कप से बाहर किए जाने और हालिया चोट से उबरकर वापसी कर रहे थे. लेकिन दोनों ने संभली शुरुआत की.
अक्सर की तरह रोहित ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन वो 26 रन ही बना सके. जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे. लेकिन कोहली के क्रीज़ पर आते ही स्टेडियम का माहौल बदल गया.
कोहली का दिखा अलग अंदाज
आमतौर पर धीमी शुरुआत करने वाले कोहली इस बार अलग अंदाज़ में दिखे. उन्होंने अनुभवहीन क्रिस्टियन क्लार्क और आदित्य अशोक पर शुरुआत से ही दबाव बनाया और दोनों गेंदबाज़ों के खिलाफ बाउंड्री जमाईं. गिल को भी इससे लय मिली और इस जोड़ी ने रोहित के आउट होने के बाद न सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि भारत को मज़बूत बढ़त भी दिलाई.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











