
कोहरे के चलते हाइवे पर गाड़ियों की ताबड़तोड़ भिड़ंत, यूपी-राजस्थान में 4 मौतें; लगा लंबा जाम
AajTak
Road Accident: आज सुबह हुए अलग-अलग हादसों में पहले तो रोडवेज बस एक ट्रक से जा टकराई. इसके बाद एक दूसरी रोडवेज, 2 पिकअप गाड़ियां और एक एर्टिगा गाड़ी भी आपस में टकरा गईं. वहीं, एक तेज रफ्तार नेक्सोन कार घने कोहरे के चलते ट्रक में पीछे से टकरा गई. इन हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई.
Rajasthan News: फतेहपुर में बढ़ रही ठंड के बीच कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां आज सुबह सड़क हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल हो गए. जिनमें से 2 घायलों को इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है. वहीं, बस कंडक्टर काशी फतेहपुर के धानुका अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
दरअसल, मंगलवार अलसुबह फतेहपुर में देवास रोड किनारे बने होटल से एक ट्रक सड़क की तरफ मुड़ रहा था. इसी दौरान सीकर से चूरू की तरफ जा रही रोडवेज बस से उसमें भिड़ गई. हादसे में बस कंडक्टर सांवरमल की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं, ड्राइवर विजय सिंह और यात्री उस्मान अली निवासी उत्तर प्रदेश, निशा निवासी चूरू, प्रेम सिंह निवासी बीकानेर, राजेंद्र सिंह निवासी रामगढ़ घायल हो गए. घायलों आनन फानन में अस्पताल के लिए रेफर किया गया.
सूचना मिलते ही मौके पर फतेहपुर सदर, कोतवाली और रामगढ़ सेठान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. रास्ते को साफ करवाया. इस हादसे के चलते हाइवे पर दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. वहीं, विजिबिलिटी (दृश्यता) करीब 10 मीटर के करीब थी और आसमान से धुंध बरस रही थी. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद जाम हटवाया गया.
वहीं,आज सुबह हवा का वेग का फतेहपुर में ऐसा असर रहा कि फतेहपुर कृषि अनुसंधान पर कोहरा न के बराबर था जबकि देवास रोड पर घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम थी. इस हादसे में पहले तो रोडवेज बस एक ट्रक से जा टकराई. इसके बाद एक दूसरी रोडवेज, 2 पिकअप गाड़ियां और एक एर्टिगा गाड़ी भी आपस में टकरा गईं. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक टकराईं 4 गाड़ियां घने कोहरे के चलते लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण हादसा हो गया. जिसमें एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी कार सवार लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रहे थे.
कन्नौज जिले के तालग्राम थाना इलाके के 172 किलोमीटर पर लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार नेक्सोन कार घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गई, जिससे पीछे आ रही इटियांस और वैगनआर भी टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. Nexon न में सवार 44 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र हृदयनारायण निवासी लखनऊ, तनुज तोमर (30) पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी मेरठ और कार चालक असलम (40) निवासी मेरठ की मौत हो गई.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








