
कोवैक्सीन पर मिलने वाली है खुशखबरी? अगले महीने WHO से मिल सकती है मंजूरी
AajTak
भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मंजूरी का इंतजार है. इसके लिए भारत बायोटेक कई महीने पहले ही अप्लाई कर चुका है और जरूरी डॉक्युमेंट्स भी जमा कर दिए हैं. अब माना जा रहा है कि अगले महीने कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ से मंजूरी मिल सकती है.
देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को शुरू हुए आठ महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. करोड़ों लोगों को टीका लगाया जा चुका है, लेकिन अब भी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मंजूरी का इंतजार है. इसके लिए भारत बायोटेक कई महीने पहले ही अप्लाई कर चुका है और जरूरी डॉक्युमेंट्स भी जमा कर दिए हैं. अब माना जा रहा है कि अगले महीने कोवैक्सीन को यह खुशखबरी मिल सकती है. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ से मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









