
कोविड-19: संक्रमण के मामलों में वृद्धि जारी, एक दिन में रिकॉर्ड 1.26 लाख केस सामने आए
The Wire
देश में लगातार 29 दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. अब तक कुल मामले 1.29 करोड़ से ज़्यादा और मृतकों की संख्या 1.66 लाख से अधिक हो गई है. वहीं, दुनियाभर में मामले 13.31 करोड़ से ज़्यादा और 28.87 लाख से अधिक लोगों की जान गई है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,26,789 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,28,574 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मामले भी नौ लाख के पार चले गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 685 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,66,862 हो गई. देश में लगातार 29 दिनों से नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. इसके साथ ही उपचाराधीन मामले भी बढ़कर 9,10,319 हो गए हैं, जो कुल मामलों का 7.04 प्रतिशत है. देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज थे, जो उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थे. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 1,18,51,393 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 91.67 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.


