
कोविड-19 राउंडअप: महाराष्ट्र, एमपी और दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, केंद्र ने गठित की 50 टीमें
AajTak
सोमवार को कोरोना वायरस के पहली बार 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इससे पहले पिछले साल सितंबर के महीने में 97 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे.
देश में हाल ही में आई कोरोना वायरस की नई लहर बेहद तेज गति से चल रही है. सोमवार को कोरोना वायरस के पहली बार 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इससे पहले पिछले साल सितंबर के महीने में 97 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा स्थिति खराब है, वहां एक दिन में 47 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है. इसी के चलते वहां कई प्रकार की पाबंदियां लगाई गई है. अन्य राज्यों में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने टीकाकरण की उम्र सीमा बढ़ाने की मांग है. वहीं महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वैक्सीनेशन की आयु सीमा में छूट देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल कर दी जाए. साथ ही उन्होंने कोरोना से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र के छह जिलों के लिए अलग से वैक्सीन डोज की मांग की है.केंद्र सरकार ने गठित की 50 टीमें देशभर के कई इलाकों में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने हाई लेवल की पचास टीम गठित की है जो कोरोना प्रभावित राज्यों में निगरानी रखेंगे. इनमें से 30 टीमें महाराष्ट्र जाएंगी. 11 टीमें छत्तीसगढ़ के इलाकों में जाएंगे और वहीं 9 टीमें पंजाब की निगरानी करेंगी. ये टीमें राज्य स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम में मदद करेंगी.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










