
कोविड-19 राउंडअप: भारत में वैक्सीनेशन की रफ्तार सबसे तेज, अब तक लगाई गईं 10 करोड़ डोज
AajTak
एक ओर वैक्सीनेशन के 85वें दिन शनिवार को 29 लाख डोज लगाई गई. इसी के साथ अब तक देश के लोगों को 10 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. जबकि आज देश में 1 लाख, 45 हजार, 384 नए केस दर्ज हुए और 794 मौतें हुईं.
कोरोना वायरस ने शनिवार को देश में नए केसेज का रिकॉर्ड बनाया तो भारत ने भी कोरोना से लड़ी जा रही जंग में नया रिकॉर्ड कायम किया. देशभर में कुल 1.45 लाख रिकॉर्ड केस दर्ज होने के साथ ही आज भारत ने 10 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर लिया. इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया जिसने सबसे तेज गति से 10 करोड़ वैक्सीनेशन किया है. वैक्सीनेशन के 85वें दिन शनिवार को 29 लाख डोज लगाई गई. इसी के साथ अब तक देश के लोगों को 10 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. शुक्रवार शाम तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 9,80,75,160 डोज तक पहुंचा था.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










