
कोलकाता में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
AajTak
कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में एक नाबालिग लड़की का अर्धनग्न शव झाड़ियों में मिला, जिससे सनसनी फैल गई. उसके गले पर दम घोंटने के निशान और शरीर पर खरोंच के निशान मिले हैं, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में एक नाबालिग लड़की का अर्धनग्न शव झाड़ियों में बरामद होने से सनसनी फैल गई. पुलिस का कहना है, लड़की के गले पर strangulation (दम घोंटने) के निशान और शरीर पर खरोंच के निशान मिले हैं, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, लड़की की पहचान कक्षा आठवीं की छात्रा के रूप में हुई है. वह गुरुवार रात करीब 10 बजे घर से निकल गई थी. बताया जा रहा है कि उसकी मां ने उसे पढ़ाई को लेकर डांटा था, जिसके बाद लड़की ने घर छोड़ने से पहले एक लेटर भी लिखा था. परिजनों ने शुक्रवार तड़के सुबह 4:30 बजे न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
ये भी पढ़ें- कोलकाताः जादवपुर यूनिवर्सिटी की छात्रा से बीच सड़क पर छेड़छाड़, घटना CCTV में कैद, पीड़िता बोली- आरोपी को कड़ी सजा मिले
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी मौत के कारणों की पुष्टि
शुक्रवार सुबह न्यू टाउन के लोहाड़ पुल इलाके के स्थानीय निवासियों ने झाड़ियों में लड़की का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आरजी कर (RG Kar) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया, जहां शाम को पोस्टमार्टम किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि लड़की की मौत कैसे हुई और उसके साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं.
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










