
कोलकाता में ढही 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत... मलबे में दबने से 10 लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
AajTak
स्थानीय लोगों ने इलाके में अवैध निर्माण का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये सारा अवैध निर्माण प्रशासन की अप्रत्यक्ष मदद से चल रहा है. उनमें से कुछ ने आरोप लगाया कि ढही हुई इमारत भी अवैध रूप से बनाई जा रही थी.
कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत ढह गई. यह खौफनाक घटना रविवार आधी रात करीब 12 बजे की है. कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 134 अंतर्गत गार्डन रीच इलाके में 5 मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा था. निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के आसपास कई झोपड़ीनुमा घर हैं. इमारत एक झोपड़ीनुमा घर के ऊपर गिरी.
मलबे में कई लोग दबने से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर कोलकाता पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया. बचाव अभियान में प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों ने भी मदद की. मलबे के नीचे से 10 लोगों को बचाकर नजदीक स्थित कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है. इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
#WATCH | A 5-storey under-construction building collapsed in Metiabruz, South Kolkata. Further details awaited: Abhijit Pandey, Director in Charge, West Bengal Fire and Emergency Services https://t.co/NqXuL0Rdcd pic.twitter.com/A1hpy9lkS0
कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और बचाव अभियान की निगरानी की. इमारत गिरने की सूचना पाकर आधी रात को कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम भी मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने इलाके में अवैध निर्माण का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये सारा अवैध निर्माण प्रशासन की अप्रत्यक्ष मदद से चल रहा है. उनमें से कुछ ने आरोप लगाया कि ढही हुई इमारत भी अवैध रूप से बनाई जा रही थी. पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया, 'हजारी मोल्ला बागान; गार्डन रीच; मेटियाब्रुज, केएमसी वार्ड नंबर 134 में एक 5 मंजिला इमारत (अवैध रूप से निर्मित) ढह गई है. यह कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का इलाका है. मुझे संभावित हताहतों के बारे में कॉल्स आ रही हैं. मैं मुख्य सचिव, गृह सचिव और कोलकाता पुलिस आयुक्त से मौके पर पश्चिम बंगाल राज्य आपदा प्रबंधन की टीम को भेजने का आग्रह करता हूं. कृपया कोई भी टीम भेजें, चाहे वह अग्निशमन कर्मी हों, पुलिस या कोई अन्य टीम, जो पीड़ितों की मदद कर सके'.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










