
कोलकाता में घने कोहरे के कारण 34 फ्लाइट प्रभावित, हवाई अड्डे पर यात्रियों ने किया हंगामा
AajTak
कोलकाता में घने कोहरे के कारण लगातार दूसरे दिन फ्लाइटों के ऑपरेशन में दिक्कत आई और इससे 34 उड़ाने प्रभावित हुई हैं. फ्लाइट लेट होने की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद एक निजी एयरलाइंस ने अपनी उड़ान कैंसिल कर दी. खराब विजिबिलिटी के कारण कोलकाता से अन्य स्थानों के लिए जाने वाली 15 उड़ानों में भी देरी हुई है.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NSCBI) पर शुक्रवार को भी घने कोहरे के कारण कम से कम 34 उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है. हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) ने बताया कि खराब विजिबिलिटी के कारण कोलकाता से अन्य स्थानों के लिए जाने वाली 15 उड़ानों में देरी हुई.
कोलकाता में 34 उड़ानें प्रभावित
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इसके अलावा, कोलकाता आने वाली 8 उड़ानों में देरी हुई, जबकि 7 उड़ानों को कोलकाता के आसमान में चक्कर लगाने के बाद अन्य हवाई अड्डों पर मोड़ दिया गया. 4 उड़ानें तो रनवे से वापस पार्किंग बे में लौट गईं क्योंकि वो उड़ान नहीं भर सकीं.
कोहरे के कारण रात 2:10 बजे हवाई अड्डे पर 'लो विजिबिलिटी प्रोसीजर' (LVP) लागू किया गया, ATC (हवाई यातायात नियंत्रण) तब LVP लागू करता है जब दृश्यता 800 मीटर से कम हो जाती है या बादल 200 फीट से नीचे होते हैं. इस प्रक्रिया के तहत विमानों को 'फॉलो-मी' वाहनों के जरिए उनके स्टैंड तक पहुंचाया जाता है.
सुबह के समय हुई सबसे ज्यादा दिक्कत
कोलकाता एयरपोर्ट पर सुबह 4:02 बजे से 6:51 बजे और फिर 6:53 बजे से 8:16 बजे तक उड़ानों का आगमन प्रभावित रहा. इसी तरह, सुबह 4:09 बजे से 5:49 बजे और 6:48 बजे से 8:52 बजे तक उड़ानों का डिपार्चर भी बाधित हुआ. हवाई अड्डा निदेशक प्रबात रंजन बेउरिया ने बताया कि सुबह 8:17 बजे उड़ानों का संचालन सामान्य हो सका.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











