
कोलकाता: बेटी ने पहले रेस्टोरेंट में खाना खिलाया- पिलाई शराब, बाद में पिता को जला दिया
AajTak
युवती ने बताया कि जब उसके पिता जब हुगली नदी के किनारे एक बेंच पर सो गए तब उसने पिता पर मिट्टी का तेल डाला और कथित तौर पर आग लगा दी. पुलिस ने दावा किया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और युवती ने जुर्म भी कबूल कर लिया है.
पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटी ने अपने ही पिता को तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. यह पूरा मामला घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक 22 साल की एक युवती ने अपने पिता को पहले एक रेस्टोरेंट में लेजाकर खाना खिलाया और शराब भी पिलाई. ऐसे में जब उसका पिता नशे में धुत हो गया तो युवती ने कथित रूप से पिता की हत्या कर दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती अपने पिता के साथ रविवार रात एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी जहां उसने अपने पिता को शराब पिलाई, फिर वे स्ट्रैड रोड पर टहलने निकल गए. युवती ने बताया कि जब उसके पिता जब हुगली नदी के किनारे एक बेंच पर सो गए तब उसने पिता पर मिट्टी का तेल डाला और कथित तौर पर आग लगा दी. पुलिस ने दावा किया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और युवती ने जुर्म भी कबूल कर लिया है. उन्होंने बताया कि पार्क सर्कस के पास क्रिस्टोफर रोड निवासी युवती को उसके चाचा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था. अधिकारी ने बताया कि युवती ने पूछताछ के दौरान आरोप लगाया है कि जब वह छोटी थी, उस दौरान उसकी मां की मौत हो गई थी. जिसके बाद उसके पिता ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया, लेकिन युवती की शादी के बाद यह बंद हो गया. युवती ने बताया कि लेकिन जब उसकी शादी टूट गयी और वह घर लौट आई तो उसके उत्पीड़न का सिलसिला फिर से शुरू हो गया. अधिकारी ने कहा कि हम युवती के दावों का सत्यापन कर रहे हैं. युवती को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे 29 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







