
कोलकाता: धरने पर बैठे TET अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, शुभेंदु ने पूछा- बंगाल है या हिटलर का जर्मनी?
AajTak
कोलकाता में साल्ट लेक में शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे टीईटी 2014 पास अभ्यर्थियों को जबरन उठा दिया गया. इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. इसको लेकर बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी से पूछा है कि ये पश्चिम बंगाल है या हिटलर का जर्मनी?
पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के साल्ट लेक में शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे टीईटी 2014 पास अभ्यर्थियों को जबरन उठा दिया गया. इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है. इसको लेकर बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है.
कोलकाता में शिक्षा बोर्ड के बाहर ये आंदोलनकारी अभ्यर्थी बीते कई दिनों से सीधी भर्ती की अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे. उन्होंने ममता सरकार पर भ्रष्टाचार और अयोग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने का भी आरोप लगाया था. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने आठ साल पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन वे साक्षात्कार के दो सेटों को पार करने में असफल रहे.
शुभेंदु ने पूछा- हिटलर का जर्मनी है क्या?
वहीं प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने ममता सरकार पर हमला बोला है. पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मौजूदा हालात चिंतानजक हैं. उन्होंने कहा कि राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय के बाहर धरने परे बैठे प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाने के लिए बल प्रयोग किया. ये पश्चिम बंगाल है या हिटलर का जर्मनी?
#WATCH | West Bengal: Police detains TET (Teacher Eligibility Test) 2014 qualified students, who were protesting against the state govt outside the education board’s office in Kolkata’s Salt Lake pic.twitter.com/N8zucFCVUN

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










