
कोलकाता कांड: AIIMS के डॉक्टर जारी रखेंगे हड़ताल, FAIMA भी समर्थन में, FORDA ने स्ट्राइक वापस लिया
AajTak
AIIMS दिल्ली ने बयान जारी कर हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है. AIIMS की ओर से एक बयान में कहा गया कि कोलकाता वाली घटना पर एम्स समुदाय केंद्रीय संरक्षण अधिनियम के कार्यान्वयन की अपनी मांग को दोहराता है और आरजी कर एमसीएंडएच के डॉक्टर के लिए उसका समर्थन जारी रहेगा.
कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के मामले को लेकर देशभर में हड़ताल कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल संस्थाओं की अलग-अलग राय सामने आ रही है. AIIMS और FORDA ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है तो FORDA ने स्ट्राइक वापस ले ली है. केंद्र सरकार द्वारा संचालित एम्स, इंदिरा गांधी अस्पताल और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) सहित अन्य रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉक्टर्स ने कहा कि जब तक चिकित्सा कर्मियों पर हमलों को रोकने के लिए केंद्रीय कानून लागू नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
AIIMS दिल्ली ने बयान जारी कर हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है. AIIMS की ओर से एक बयान में कहा गया कि कोलकाता वाली घटना पर एम्स समुदाय केंद्रीय संरक्षण अधिनियम के कार्यान्वयन की अपनी मांग को दोहराता है और आरजी कर एमसीएंडएच के डॉक्टर के लिए उसका समर्थन जारी रहेगा.
बयान में कहा गया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि विदेशी नागरिक, फेलो और स्नातक सहित एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर अपनी हड़ताल जारी रखेंगे, जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों, वैकल्पिक ओपीडी, वार्ड और ओटी सेवाओं का निलंबन शामिल है. हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं, आईसीयू, इमरजेंसी प्रोसीजर और इमरजेंसी ओटी चालू रहेंगी.
उधर, हड़ताल में शामिल रेजिडेंट डॉक्टरों के दो संगठनों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद जहां एक तरफ FORDA ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर FAIMA ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है.
FORDA ने स्ट्राइक वापस लिया जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद हड़ताल में शामिल FORDA ने बयान जारी कर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में पत्र में लिखी सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है. केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम के लिए अनुरोध के अनुसार FORDA समिति का हिस्सा होगा, जिस पर 15 दिनों के भीतर काम शुरू हो जाएगा. मंत्रालय से जल्द ही आधिकारिक सूचना दी जाएगी. इसलिए हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया है.
FAIMA जारी रखेगा हड़ताल वहीं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हमारी कोई मांग नहीं मानी गई है. हमारी सिर्फ एक मांग मानी गई है कि मामला सीबीआई को सौंपा जाए, वो भी माननीय हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ है. हमारी प्राथमिकता डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराना है. जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









