
कोलकाता कांड: पुलिस-प्रशासन की 10 बड़ी 'गलतियां', जो ममता बनर्जी के लिए मुसीबत बन गईं!
AajTak
Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में इंसाफ की मांग करते हुए जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है. डॉक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने उनके आवास पर पहुंचा हुआ था.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में इंसाफ की मांग करते हुए जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मांग है कि कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के साथ मेडिकल एजुकेशन के निदेशक (डीएमई), स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) और स्वास्थ्य सचिव को उनके पदों से हटा दिया जाए. इसके साथ वारदात के बाद सबूतों से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.
एक डॉक्टर ने कहा, "हम ऐसे जघन्य अपराधों की निंदा करते हैं. यह अपराध पश्चिम बंगाल सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच सांठगांठ का नतीजा है. इस घटना के बाद सबूतों से छेड़छाड़ की गई है. हम चाहते हैं कि संबंधित अधिकारी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और सुप्रीम कोर्ट जांच प्रक्रिया में तेजी लाएं और दोषियों को बिना किसी देरी के दंडित करें.'' इसके साथ ही सभी अस्पतालों में उचित सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की गई है.
देखा जाए तो इस जघन्य वारदात के बाद से कोलकाता पुलिस और अस्पताल प्रशासन द्वारा लगातार गलतियां की गई हैं, जो कि अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए मुसीबत बन गई हैं. इन्हीं गलतियों और आरोपों के आधार पर सीबीआई ने मेडिकल कॉलेज के एक्स प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला थाने के तत्कालीन प्रभारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया है. दोनों से सीबीआई हिरासत में इस सिलसिले में लगातार पूछताछ की जा रही है.
आइए उन 10 बड़ी गलतियों के बारे में जानते हैं...
1. बलात्कार और हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक्स प्रिंसिपल संदीप घोष को 9 अगस्त की सुबह 9.58 बजे डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की जानकारी मिल गई थी, लेकिन उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दी. उन्होंने काफी देर बाद मेडिकल सुपरिटेंडेंट के जरिए से एक अस्पष्ट शिकायत दर्ज कराई, जबकि पीड़िता को दोपहर 12.44 बजे मृत घोषित कर दिया गया था. यहां तक कि उन्होंने इस केस को आत्महत्या बताने की कोशिश की थी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







