
कोलकाता कांड: दुनियाभर में उठ रही न्याय की मांग, लंदन में भी सड़कों पर डॉक्टर
AajTak
भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की जा रही है. न्याय की गुहार अब भारत से निकल कर ब्रिटेन तक पहुंच चुकी है. जहां लंदन में ब्रिटिश संसद के बाहर तमाम लोगों ने इकट्ठे होकर इंसाफ की गुहार लगाई.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर से हुई हैवानियत के बाद दुनियभर में न्याय की गुहार लगाई जा रही है. भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की जा रही है. न्याय की गुहार अब भारत से निकल कर ब्रिटेन तक पहुंच चुकी है. जहां लंदन में ब्रिटिश संसद के बाहर तमाम लोगों ने इकट्ठे होकर इंसाफ की गुहार लगाई. इस दौरान किसी के हाथ में श्रद्धांजलि के लिए भूल था तो किसी के हाथ में कैंडल. वहीं बहुत से लोग बैनर आदि लेकर पहुंचे. इस दौरान आजतक ने प्रदर्शन कर रहे इन लोगों से बातचीत की.
डॉ दीप्ती जैन ने बताया कि मैं ब्रिटेन में डॉक्टरों की समिति की इंचार्ज हूं. ये हमने कभी सोचा ही नहीं था कि इस तरह से हमें कभी कोई प्रदर्शन करना पड़ेगा. हम लोग पहले भी कई तरह के इवेंट कर चुके हैं, लेकिन ये बहुत ही भावुक करने वाला है. हम सभी लोग न्याय की मांग को लेकर यहां एकत्रित हुए हैं. ये प्रदर्शन सिर्फ यहां नहीं हो रहा है बल्कि ब्रिटेन के 16 शहरों में हो रहा है. इसके अलावा न्याय की मांग को लेकर अमेरिका में भी कई जगहों पर ऐसे आयोजन हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि यह वैश्विक स्तर पर जाएगा. हम न्याय और महिला सुरक्षा के लिए अपनी मांग जारी रखेंगे और इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग करते हैं, जिसने एक ट्रेनी डॉक्टर के जीवन को तबाह कर दिया. हम सभी डॉक्टर कमोबेश यहीं पर हैं और हमने उसी शहर में ट्रेनिंग ली है और वहां हम उन गलियारों में चले हैं, इसलिए यह बहुत सारी यादें लेकर आता है. हम सभी वहां गए हैं.
प्रदर्शन में शामिल एक अन्य डॉक्टर ने कहा कि हम सभी कोलकाता के अस्पतालों में ट्रेनिंग कर चुके हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने सोचा कि अस्पताल सबसे सुरक्षित परिसर होता है। मुझे याद है कि मेरी मां मुझसे कहती थी कि आधी रात को घर मत आना क्योंकि तुम्हारे लिए काम करना सुरक्षित नहीं है. मैं वहां पर ही हूं. मैं वहीं नेशनल मेडिकल कॉलेज से पढ़ी हूं, जो कि कोलकाता का सरकार कॉलेज है. मेरी मां तब कहती थी कि रात में घर मत आओ, अस्पताल ही सुरक्षित है. हमने कभी सोच ही नहीं कि अस्पताल के अंदर भी ऐसा कुछ हो सकता है. तो हम यहां वर्क प्लेस में सुरक्षा को लेकर बैठे हुए हैं.
प्रदर्शन में शामिल एक शख्स ने आजतक से बातचीत में कहा कि कभी सोचा नहीं था हमा कोलकाता शहर में ऐसा घटिया घटना घट सकती है. मैं उस मेडिक कॉलेज से नहीं हूं लेकिन अलग मेडिकल कॉलेज से पढ़ा हूं. लेकिन मेरी पत्नी ने उसी मेडिकल कॉलेज (आरजी कर)से अपना पोस्ट ग्रेजुएशन किया. और ईमानदारी से कहूं तो पिछले हफ़्ते ही हम इस बारे में बात कर रहे थे कि हम वहां गए थे और मेडिकल कॉलेज के बारे में सब कुछ जानते हैं. लेकिन उसके अंदर ऐसी घटना हो सकती है, इसे हम शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






