
कोरोना: EC ने बंगाल और उड़ीसा की 3 विधानसभाओं के चुनाव पर लगाई रोक
AajTak
चुनाव आयोग ने बंगाल की शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा के साथ उड़ीसा के पीपली में अगले आदेश तक चुनाव रोक दिए हैं. चुनाव आयोग ने यह कदम कोरोना का बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उठाया है.
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल किया, वहीं बीजेपी को यहां से हार का सामना करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक आगामी 5 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने बंगाल के मुर्शिदाबाद में दो विधानसभाओं में होने वाले चुनाव पर रोक लगा दी है. चुनाव आयोग ने बंगाल की शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा के साथ उड़ीसा के पीपली में अगले आदेश तक चुनाव रोक हैं. चुनाव आयोग ने यह कदम कोरोना का बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उठाया है. इन सीट के उम्मीदवारों के निधन होने के बाद यहां पर आगामी 16 मई को चुनाव होना तय हुआ था. जिसे अब चुनाव आयोग ने रोक दिया है. आयोग का कहना है कि जल्द ही इन सीटों पर होने वाले चुनाव की नई नोटिफिकेशन जारी की जाएगी. बता दें कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी 213 सीटों पर विजयी रही है. बीजेपी को 77 सीटों पर जीत मिली है. एक सीट पर निर्दलीय जीता है और एक सीट से आरएसएमपी का उम्मीदवार विजयी रहा. लेफ्ट और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका. केरल की 140 में से 99 सीटें जीतकर सत्ताधारी एलडीएफ ने फिर से सत्ता में वापसी की है. विपक्षी यूडीएफ को 41 सीटों पर जीत मिली. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को एक भी सीट नहीं मिली.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









