
कोरोना: BJP विधायक की CM शिवराज को खरी-खरी, वर्चुअल मीटिंग के तमाशे से कुछ नहीं होगा...
AajTak
कोरोना के संकट में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बीजेपी विधायक ने सीएम शिवराज को पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से विधायक ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाए हैं.
मध्य प्रदेश के मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर बड़ा हमला बोला है. नारायण त्रिपाठी ने कोरोना काल में मध्य प्रदेश सरकार के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है. पत्र में नारायण त्रिपाठी ने लिखा है कि मध्य प्रदेश के लोगों के लिए दवाई, वेंटिलेटर, बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाए. बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि कोरोना से विंध्य के बुरे हाल तो हैं ही, लेकिन यही हाल पूरे मध्य प्रदेश का है. मरीज को सतना से रीवा रेफर की सुविधा नहीं है. संक्रमित मरीजों को रीवा से जबलपुर ले जाने का कोई फायदा नहीं है. इलाज की मंडी नागपुर का बुरा हाल है. भोपाल हो या दिल्ली सबकी यही स्थिति है. प्रदेश में न बेड हैं न वेंटिलेटर. ऑक्सीजन के बिना मरीज दम तोड़ रहे हैं. जरूरी दवाओं का इंतजाम नहीं है. रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए हाहाकार है. जांच नहीं हो रही हैं. टीवी चैनलों पर जारी बयानों में सब व्यवस्था ठीक है, सब नियंत्रण में है. यह सब मजाक बन कर रह गए हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










