
कोरोना: 650 में से केवल 70 जिलों में बढ़ रहे हैं एक्टिव केस, 90 फीसदी में उतार पर
AajTak
देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. लेकिन करीब 70 जिले ऐसे हैं, जहां हाल ही में एक्टिव केस में बढ़ोतरी देखने को मिली है.
देश में कोरोना वायरस का असर अब काफी हदतक कम हो रहा है. लगातार देश में नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है. एक वक्त पर जहां चार लाख केस एक दिन में आ रहे थे, वो संख्या अब 50 हज़ार प्रति दिन तक पहुंच गई है. इस बीच राहत की खबर ये है कि देश के करीब 90 फीसदी जिले ऐसे हैं, जहां अब कोरोना के केस नेगेटिव ट्रेंड में हैं यानी यहां गिरावट लगातार जारी है. अंग्रेज़ी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 650 जिलों के उपलब्ध डाटा में से करीब 90 फीसदी जिलों में कोरोना के केस कमी की ओर हैं. 12 जून से 19 जून के हफ्ते में सिर्फ 70 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. करीब 27 जिलों में एक्टिव केस की संख्या 100 तक बढ़ी है, जबकि 18 जिलों में अभी सिंगल डिजिट में बढ़ोतरी है. सबसे ज्यादा बंगाल के जिलों में बढ़ रहे केस जिन 70 जिलों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, उनमें से 23 जिले पश्चिम बंगाल से आते हैं. ये पिछले एक हफ्ते में ही बढ़ोतरी हुई है, उससे पहले बंगाल में भी एक्टिव केस कम होने लगे थे. बंगाल में अब 23 हजार के करीब एक्टिव केस हैं, जो देश में आठवें स्थान पर है. लेकिन अगर नए केसों की बात करें तो अब बंगाल में 3000 से कम केस आ रहे हैं, लेकिन रिकवर होने वालों की संख्या भी घटी है जो चिंता का विषय है. बंगाल के अलावा मणिपुर, मिजोरम ऐसे राज्य हैं जहां एक्टिव केसों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है. वहीं, अगर महाराष्ट्र की बात करें तो यहां मुंबई, पालघर, बुलढाना, सांगली, औरंगाबाद और परभनी में एक्टिव केस बढ़े हैं. मुंबई में पहले एक्टिव केस कम होने लगे थे, लेकिन पिछले एक हफ्ते में फिर बढ़ोतरी हुई है. गौरतलब है कि अधिकतर राज्यों में कोरोना के केस कम होने के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. ऐसे में अब एक बार फिर बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है, ऐसे में सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है. पूरे देश की बात करें तो अभी भी सात लाख से ज्यादा एक्टिव केस देश में हैं.
आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







