
कोरोना: 24 घंटे में आए 3.42 लाख केस, करीब 4 हजार की मौत, वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बढ़ा रही चिंता
AajTak
एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है और दूसरी तरफ वैक्सीनेशन का काम भी चल रहा है. हालांकि, वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी है. दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में टीकाकरण रुक भी गया है. दिल्ली में कोवैक्सीन की सप्लाई रुकी है, तो उसके सेंटर्स बंद हो गए हैं.
देश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण तबाही जारी है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में थोड़ी से कमी दर्ज की गई है. बीते 24 घंटे में भी भारत में कोरोना वायरस के कुल 3.42 लाख केस दर्ज किए गए हैं, जो हाल ही के दिनों में कुछ कम हैं. चिंता की बात ये है कि अभी भी मौतों का आंकड़ा चार हजार के करीब ही है. • बीते 24 घंटे में सामने आए कुल केस: 3,42,896 • बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें: 3,997 • कुल एक्टिव केस: 37,00,327 • कुल मौत: 2,62,350महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी में कम हुए केस कोरोना संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र में नए मामलों में कुछ कमी आई है. महाराष्ट्र में बीते दिन 42 हज़ार के करीब नए केस दर्ज किए गए, जबकि 850 लोगों की मौत हुई. हालांकि, राज्य में अभी भी 5.33 लाख एक्टिव केस हैं, राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां भी बढ़ा दी गई हैं. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नए मामलों में कुछ कमी आई है. दिल्ली में बीते दिन 10 हज़ार से कुछ ही ज्यादा केस दर्ज किए गए, जबकि 308 लोगों की मौत हुई. दिल्ली में अब एक्टिव केस की संख्या भी 80 हज़ार से कम हो गई है, जबकि सरकार के मुताबिक ऑक्सीजन की खपत भी कम हुई है. अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां बीते दिन 17 हज़ार के करीब नए केस आए हैं, जबकि 277 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अभी 2 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं, भले ही नए मामलों में कुछ कमी आई हो लेकिन उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों से आ रही खबरें चिंता बढ़ा रही हैं.वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार से बढ़ रही चिंता एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है और दूसरी तरफ वैक्सीनेशन का काम भी चल रहा है. हालांकि, वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी है. दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में टीकाकरण रुक भी गया है. दिल्ली में कोवैक्सीन की सप्लाई रुकी है, तो उसके सेंटर्स बंद हो गए हैं. महाराष्ट्र, कर्नाटक में भी 18 प्लस वालों के लिए टीका नहीं है, ऐसे में कोरोना से जंग कैसे जीती जाएगी, ये भी बड़ा सवाल है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










