
'कोरोना से बचाने धरती पर आईं दो परियां', अफवाह पर उमड़े लोग, सोशल डिस्टेंसिंग ताक पर
AajTak
दुनियाभर के वैज्ञानिक इस वायरस को मात देने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं, एक्सपर्ट्स बार-बार मास्क पहनने, हाथ धोने या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की दुहाई दे रहे हैं. लेकिन भारत के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां इन सब वैज्ञानिक मान्यताओं पर अंधविश्वास भारी पड़ रहा है.
कोरोना वायरस महामारी ने पिछले करीब डेढ़ साल से दुनियाभर में प्रकोप फैलाया हुआ है. दुनियाभर के वैज्ञानिक इस वायरस को मात देने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं, एक्सपर्ट्स बार-बार मास्क पहनने, हाथ धोने या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की दुहाई दे रहे हैं. लेकिन भारत के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां इन सब वैज्ञानिक मान्यताओं पर अंधविश्वास भारी पड़ रहा है. बार-बार ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां पर लोगों को वैक्सीन या किसी इलाज से ज्यादा अपनी मान्यताओं पर भरोसा है. और ऐसा करके खुद के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी संकट में डालने की तैयारी कर रहे हैं. कोरोना भगाने आईं परियां मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ही एक अफवाह के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ गईं. राजगढ़ में अनलॉक होते ही परियों के पानी से कोरोना ठीक होने की अफवाह उड़ते ही मंदिर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ में महिलाओं और पुरूष की बड़ी संख्या थी, ये सभी सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करते हुए अंधविश्वास के चलते घरों से बाहर निकल आए. यहां चाटूखेड़ा गांव में अफवाह फैली को दो महिलाओं के शरीर में देवपरियां आ गई हैं. इन परियों से जो जल का छींटा लेगा, उसे कोरोना नहीं होगा. बस अफवाह फैलने की देरी थी और हजारों की संख्या में लोग यहां आने लगे और इसी का पालन करने लगे. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ को हटाया और बाद में महिलाओं पर एफआईआर दर्ज की गई.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










