
कोरोना से जंग की तैयारीः वैरिएंट्स की निगरानी के लिए 17 लैब खुलेंगी, डेली 45 लाख टेस्ट होंगे
AajTak
कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने अब तैयारी शुरू कर दी है. कोरोना के नए-नए वैरिएंट्स सामने आ रहे हैं, इनकी निगरानी के लिए देश में 17 नई लैब खोली जाएंगी. अभी सिर्फ 10 लैब ही हैं. इसके अलावा हर दिन 45 लाख टेस्टिंग करने की तैयारी भी की जा रही है.
कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने अब तैयारी शुरू कर दी है. कोरोना के नए-नए वैरिएंट्स सामने आ रहे हैं, इनकी निगरानी के लिए देश में 17 नई लैब खोली जाएंगी. अभी सिर्फ 10 लैब ही हैं. इसके अलावा हर दिन 45 लाख टेस्टिंग करने की तैयारी भी की जा रही है. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भले ही अब थोड़ी कमजोर पड़ने लगी हो, लेकिन एक्सपर्ट तीसरी लहर की चेतावनी दे चुके हैं. इसको ध्यान में रखते हुए अब सरकार ने कोरोना से निपटने की तैयारी भी शुरू कर दी है. सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक हाईलेवल मीटिंग की.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










