
कोरोना से चीन में हाहाकार, भारत में हालात पर आज समीक्षा बैठक करेंगे पीएम मोदी
AajTak
चीन, अमेरिका और जापान समेत दुनिया के तमाम देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए आज बैठक बुलाई है. इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की थी.
कोरोना ने एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है. चीन से लेकर जापान और अमेरिका तक कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. इसे लेकर अब भारत में भी केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है.
इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि कोरोना के मामलों में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं हो रही है, लेकिन वैरिएंट की पहचान के लिए सर्विलांस और ट्रैकिंग जरूरी है.
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने मीटिंग में बताया कि अब तक 27-28 फीसदी लोगों ने ही कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज ली है. उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर रखना चाहिए, खासकर बुजुर्गों को ताकि संक्रमण से बचा जा सके.
दुनिया में तेजी से बढ़ रहा कोरोना
चीन में कोरोना से तबाही जारी है. यहां न सिर्फ मामले बढ़ रहे हैं, बल्कि मौतें भी हो रहीं हैं. हालत ये है कि अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए जगह ही नहीं बची है. चीन के अलावा अमेरिका, जापान समेत दुनिया के तमाम देशों में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं.
चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में बुधवार को 3,030 केस मिले हैं. जबकि किसी की जान नहीं गई है. इससे पहले मंगलवार को कोरोना से चीन में 5 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, चीन से जो वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. इतना ही नहीं WHO ने भी माना है कि चीन में मौजूदा लहर के चलते अस्पताल भर गए हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








