
कोरोना संकट में 7 Km के लिए 9 हजार रुपये मांगने वाले एंबुलेंस चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
कोरोना संकट में कुछ एंबुलेंस चालक लोगों की मजबूरी का जमकर फायदा उठा रहे हैं. वहीं पुलिस भी इन पर सख्त हो चली है. गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में ऐसा ही मामला सामने आया, तो पुलिस ने आरोपी एंबुलेंस चालक को जाल में फंसाने के लिए प्लान बनाया.
राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है. कोरोना मरीजों को हॉस्पिटल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस चालक खूब मनमानी कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में, जहां एंबुलेंस चालक ने महज 7 किमी दूर पहुंचाने के लिए मरीज के परिजनों से 9 हजार रुपये की मांग की, इतना ही नहीं 1500 रुपये एडवांस भी ले लिया. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी एंबुलेंस चालक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. पुलिस ने कस्टमर बनकर उसी एंबुलेंस को एक बार फिर बुक कर लिया. 1500 रुपये लिए एडवांस में आरोपी एंबुलेंस चालक का नाम फैजान है, जो संगम बिहार का रहने वाला है. बताया गया है कि गोविंदपुरी थाना पुलिस से यहीं के रहने वाले सोनू तिवारी ने शिकायत की थी. सोनू तिवारी ने बताया कि उसके बड़े भाई को तेज बुखार आ रहा था. बड़े भाई का अपोलो हॉस्टिपल पहुंचाने के लिए उसने एंबुलेंस चालक से बात की. एंबुलेंस चालक ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए उनसे अधिक पैसों की डिमांड की. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके घर से अपोलो हॉस्पिटल की दूरी करीब 7 किलोमीटर है. एंबुलेंस चालक ने महज 7 किमी दूर के लिए 1500 रुपये एडवांस लिया और 9 हजारे रुपये की डिमांड की. वहीं ड्राइवर ने ये भी बोला, कि यदि अपोलो में कोरोना मरीज को भर्ती नहीं किया गया, तो वहां से दूसरे हॉस्पिटल में ले जाने पर अतरिक्त चार्ज देना होगा.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









